फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnal: Watchman's body found in a well five acres away from home

Karnal: चौकीदार का शव घर से पांच एकड़ दूर कुएं में मिला, हत्या का आरोप

Fri, 04 Oct 2024 08:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मूनक, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, मूनक, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 04 Oct 2024 08:19 PM IST
सार

व्यक्ति घर के समीप ही बजरी प्लांट पर चौकीदारी करता था। एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं।  

विज्ञापन
Karnal: Watchman's body found in a well five acres away from home
चौकीदार का शव घर से पांच एकड़ दूर कुएं में मिला - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के करनाल के मूनक क्षेत्र में गगसीना गांव में घर से पांच एकड़ दूर एक कुएं में चौकीदार का शव मिला है, जो घर के समीप ही बजरी प्लांट पर चौकीदारी करता था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना मूनक पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एफएसएल टीम को बुलाया। टीम ने साक्ष्य जुटाए। परिजनों ने हत्या कर शव कुएं में फेंकने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


गगसीना गांव निवासी 40 वर्षीय संजीत का घर गांव के समीप खेत में डेरे पर है। उसके घर के समीप ही एक बजरी प्लांट है। वहां पर वह करीब तीन साल से चौकीदारी करता था। तीन अक्तूबर की रात को वह ड्यूटी पर गया था। रात के करीब 11 बजे उसका मोबाइल बंद हो गया। परिजनों ने उसके पास कई बार फोन किया लेकिन फोन नहीं लगा।
विज्ञापन


फिर वह बजरी प्लांट पर उसे देखने गए तो वह वहां भी नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने बजरी प्लांट के मालिक से बात की तो उसने कहा कि सुबह तक वह आ जाएगा, नहीं तो पुलिस को सूचना देंगे। इसके बाद सुबह होते ही ग्रामीण संजीत की तलाश करने लगे। मृतक के भाई संदीप ने बताया कि सुबह नौ बजे वह सैकड़ों ग्रामीणों के साथ अपने भाई की तलाश करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लांट के समीप कई एकड़ खेतों में ईख की फसल भी लगी है। वहां भी ग्रामीण संजीत को ढूंढते रहे। पता नहीं चलने पर उन्होंने मूनक थाना पुलिस को भी संजीत के गुमशुदा होने की शिकायत दी थी। शाम को करीब साढ़े पांच बजे ग्रामीणों को संजीत का शव घर से करीब पांच एकड़ दूर एक पुराने कुएं में दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

कुएं के समीप घसीटने के निशान
संदीप ने बताया कि उसका भाई संजीत घर में सबसे बड़ा था। उसके तीन बच्चों में दो लड़कियां और एक लड़का है। बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। कुएं के समीप घसीटने के निशान बने हुए है। किसी ने उसके भाई की हत्या कर उसे घसीटते हुए कुएं में फेंका है। उनकी पुलिस से मांग है कि जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ा जाए।


गगसीना गांव के समीप खेत में बने एक कुए में व्यक्ति का शव मिला है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है। बजरी प्लांट में यदि सीसीटीवी कैमरे लगे हैं तो उनकी भी जांच की जाएगी। - दर्शन सिंह, थाना प्रभारी मूनक।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed