फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnal: Two accused arrested for cheating on the name of sending abroad

Karnal: विदेश भेजने के नाम पर 1.5 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 17 Oct 2022 08:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 17 Oct 2022 08:21 PM IST
सार

एक आरोपी को चार और दूसरे आरोपी को पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है। दोनों आरोपी दिल्ली के रहने वाले हैं और दिल्ली से ही गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
Karnal: Two accused arrested for cheating on the name of sending abroad
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

करनाल जिला पुलिस के थाना सेक्टर 32/33 के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी सेक्टर नौ की टीम द्वारा लोगों को विदेश भेजने के नाम पर उनसे करीब 1.5 करोड़ रुपये धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


सेक्टर-9 पुलिस चौकी से एएसआई सुलेंद्र कुमार ने बताया कि टीम ने 15 अक्तूबर को आरोपी राजकुमार वासी गांव असोला फतेहपुरी बाहरी दिल्ली व 16 अक्तूबर को दूसरे आरोपी विनीत कुमार वासी गुरु नानक नगर नई दिल्ली को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। आरोपी राजकुमार को कोर्ट में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड व आरोपी विनीत का चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। 
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर मेक्सिको का फर्जी वीजा बनाकर, लोगों को झांसे में लेकर विदेश भेजने का काम करते हैं और लोगों को मेक्सिको भेजने की बजाय जंगलों के रास्ते अलग-अलग देशों में भेज देते हैं। जिसके बाद भी आरोपी इन लोगों को विभिन्न अवैध माध्यमों से मेक्सिको भेजने की बात कहकर लगातार गुमराह करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Hansi Accident: चार की मौत पर कैथल से रेवाड़ी तक छाया शोक, एक झटके में बिखरा भिवानी का मखीजा परिवार

रिमांड के दौरान आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जाएगी। वहीं आरोपियों के कब्जे से फर्जी कागजात तैयार करने में प्रयोग किए गए उपकरण व धोखाधड़ी की नकदी को बरामद किया जाएगा व गिरोह के अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। 


यह था मामला 
शिकायतकर्ता वीरेंद्र वासी सेक्टर नौ करनाल ने थाना सेक्टर 32/33 में एक शिकायत दी। जिसमें उसने बताया कि वह अपने बच्चों को विदेश भेजने के संबंध में दिनांक 14 जून को एक व्यक्ति राजकुमार बैसोया से दिल्ली स्थित उसको ऑफिस में मिला था। इस दौरान शिकायतकर्ता की राजकुमार नाम के व्यक्ति से अपने बच्चों को मेक्सिको भेजने के संबंध में डील तय हुई थी।

जिसके बाद राजकुमार उपरोक्त ने अपने एक अन्य साथी विनीत कुमार व अन्य साथियों के साथ मिलकर अलग-अलग समय पर विभिन्न माध्यमों से शिकायतकर्ता पक्ष के नौ लोगों से एक करोड़ 49 लाख 80 हजार रुपये ले लिए और उन्हें मेक्सिको का फर्जी वीजा देकर, उन्हें मेक्सिको भेजने की बजाय अलग-अलग देशों में भेज दिया व जंगलों के रास्तों में फंसा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed