{"_id":"6484c24c7f430d93280e9635","slug":"karnal-stolen-goods-of-80-lakh-recovered-from-inside-the-drain-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal: चोरी का माल नाले के अंदर से बरामद, चोर ने छिपाकर रखा था 80 लाख का सामान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Karnal: चोरी का माल नाले के अंदर से बरामद, चोर ने छिपाकर रखा था 80 लाख का सामान
Sun, 11 Jun 2023 12:04 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 11 Jun 2023 12:04 AM IST
सार
आरोपी ने आढ़ती के मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोरी का माल सेक्टर पांच आइस गोदाम के पास नाले में छिपाकर रखा था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के करनाल के सेक्टर-13 में आढ़ती के मकान में चोरी करने के बाद चोर ने सोने-चांदी के जेवरात, डायमंड समेत 80 लाख का माल सूखे नाले में छिपाकर रखा था। पुलिस ने चोर की निशानदेही पर पुलिस ने नाले के अंदर से चोरी का माल बरामद किया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद के बाद जेल भेजा गया।
विज्ञापन
पुलिस की क्राइम यूनिट डिटेक्टिव टीम ने 21 मई को मेरठ रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति को शक के तौर पर रोका गया, लेकिन युवक भागने लगा। तभी पुलिस ने घेराबंदी करते हुए युवक को पकड़ लिया। आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके पास अवैध हथियार मिला। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ की तो उसने चोरी की वारदातों के बारे में जानकारी दी। आरोपी ने सेक्टर-13 में अपने साथियों के साथ मिलकर आढती के मकान में चोरी की थी। मकान की अलमारी से सोने-चांदी के जेवरात समेत 80 लाख का माल उड़ा ले गए। चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन
आरोपी ने माल को सेक्टर-पांच स्थित आइस गोदाम के पास सूखे नाले में सोने-चांदी के जेवरात, डायमंड और 65 हजार रुपये की नकदी छिपाकर रख दी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का सामान बरामद किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।