फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnal police caught criminal, Robbed ten lakh cash from businessman, pistol and bike recovered

करनाल पुलिस ने बदमाश पकड़ा: कारोबारी से की थी दस लाख की नकदी की लूट, पिस्तौल और बाइक हुई बरामद

Wed, 20 Sep 2023 01:02 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 20 Sep 2023 01:02 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार इंद्री थाना क्षेत्र निवासी प्रमोद उर्फ मति को ने सेक्टर-चार से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से वारदात में शामिल पिस्तौल, बाइक और लूट के तीन लाख रुपये बरामद किए गए। बदमाश ने यूपी के रहने वाले अपने साथी के साथ मिलकर पहले आढ़ती की रैकी की।

विज्ञापन
Karnal police caught criminal, Robbed ten lakh cash from businessman, pistol and bike recovered
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करनाल के अनाज मंडी के आढ़ती से दस लाख रुपये की नकदी लूटने वाले एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा बदमाश अभी फरार है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर हरियाणा के गुरुग्राम, सोनीपत और पानीपत जिलो में चोरी, लूटपाट और डकैती की वारदातों को अंजाम दे चुका है। अलग-अलग थाने में आरोपी के खिलाफ अपराधिक मामले दर्ज है। आरोपी के पास से पुलिस ने तीन लाख रुपये, एक बाइक और पिस्तौल बरामद की।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस के अनुसार इंद्री थानाक्षेत्र निवासी प्रमोद उर्फ मति को ने सेक्टर-चार से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से वारदात में शामिल पिस्तौल, बाइक और लूट के तीन लाख रुपये बरामद किए गए। बदमाश ने यूपी के रहने वाले अपने साथी के साथ मिलकर पहले आढ़ती की रैकी की। जिसके बाद दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया गया। दस लाख रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए थे। बताते है कि वारदात छह सितंबर 2023 की है।
विज्ञापन


दिल्ली के नरेला निवासी बलजीत शर्मा की करनाल की अनाज मंडी में 231 ए नंबर आढ़त है। वह रोजाना दिल्ली से दुकान पर आता-जाता है। बुधवार को यूपी के किसी व्यापारी को छह लाख रुपये देने थे। आढ़ती करीब 1:30 बजे अनाज मंडी से बाइक पर पैसे लेने के लिए नमस्ते चौक के पास एसबीआई बैंक के लिए निकला था। जबकि आढ़ती के बैंग में चार लाख की नकदी पहले से ही थी। एसबीआई बैंक से छह लाख रुपये और निकाले। बैंक से लेनदेन में आढ़ती को करीब आधा-पौने घंटा लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद आढ़ती बैग में कुल दस लाख की नकदी लेकर अनाज मंडी के लिए निकला था। जैसे ही वह नमस्ते चौके से आगे पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचा तो बाइक सवार बदमाशों ने चलती बाइक पर नोटों से भरा बैग छीनने की कोशिश की। जब बदमाश बैग नहीं छीन सके तो उन्होंने आढ़ती की बाइक में टक्कर मार दी। उसके बाद बदमाश बाइक के पीछे बैठा बदमाश उतरा और आढ़ती पर तमंचा तान दिया। उसके बाद दूसरा बदमाश उतरा और बैग छीन लिया। बाइक चलाने वाले बदमाश ने हेलमेट और दूसरे बदमाश ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। नोटों से भरा बैग छीनने के बाद बदमाश सेक्टर चार की ओर से भाग निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed