फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnal: Miscreants opened fire at a mobile shop at some distance from the police station, glass gate broken

Karnal: थाने से कुछ दूरी पर मोबाइल की दुकान पर बदमाशों ने चलाई गोली, शीशे का गेट टूटा

Mon, 28 Oct 2024 05:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 28 Oct 2024 05:58 PM IST
सार

हमले में दुकान का शीशे का गेट टूट गया है। गोली चलाने के मामले में सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर दोनों बदमाशों की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
Karnal: Miscreants opened fire at a mobile shop at some distance from the police station, glass gate broken
दुकान पर चलाई गई गोली। - फोटो : संवाद

विस्तार

करनाल के घरौंडा शहर में सर्विस रोड थाना से करीब 200 मीटर दूर एक मोबाइल की दुकान के बाहर बाइक सवार दो युवकों ने फायर कर दिया। दुकान के शीशे के कट पर गोली चलाई गई। जिससे शीशा टूट गया। गोली की आवाज सुनकर अफरा तफरी मच गई और बाइक सवार दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई। सूचना मिलने पर घरौंडा थाना पुलिस व सीआईए की टीमें मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सोमवार को लगभग एक बजे जेएमडी मोबाइल शॉप के बाहर बाइक पर सवार दो युवक आए। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने पिस्तौल निकाली और दुकान के सामने गोली चलाई लेकिन गोली नहीं चली। इसके बाद उसने दोबारा गोली चलाई तो वह गोली दुकान के शीशे पर लगी। जिससे दुकान का शीशा टूट गया। दुकान के अंदर ग्राहक डर गए।
विज्ञापन


कुछ देर बार दुकान का मालिक व अन्य लोग मौके पर एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी। दुकानदार नीरज गुप्ता का कहना कि कि उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं हे। लोगों का कहना है कि त्योहारी सीजन है, इसलिए शहर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध हो। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजपाल सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन पहले भी किसान से की थी लूटपाट
बता दें कि तीन दिन पहले भी गांव मूनक के किसान गुरदीप सिंह से 25 हजार की लूटपाट हो गई थी। किसान मंडी से 75 हजार रुपये लेकर घरौंडा से अपने गांव जा रहा है।

 
मोबाइल की दुकान के बाहर गोली चलाने के मामले में सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर दोनों बदमाशों की पहचान की जा रही है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -राजपाल, थाना प्रभारी घरौंडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed