{"_id":"64bed6e65d6fd8f10903d436","slug":"karnal-delhi-resident-girl-strangled-to-death-in-hotel-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal: होटल में दिल्ली निवासी युवती की गला दबाकर हत्या, सोनीपत के युवक से चल रहा था प्रेम प्रसंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Karnal: होटल में दिल्ली निवासी युवती की गला दबाकर हत्या, सोनीपत के युवक से चल रहा था प्रेम प्रसंग
Tue, 25 Jul 2023 01:24 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 25 Jul 2023 01:24 AM IST
सार
युवती के गले पर चोट के निशान मिले हैं। सोनीपत के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। असंध पुलिस ने प्रेमी सहित दो युवकों को हिरासत में लिया है। दोनों की फेसबुक के जरिए पहचान हुई थी।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के करनाल में दिल्ली की रहने वाली युवती की असंध स्थित ब्लू होटल में गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार रात होटल से युवती का शव बरामद किया है। उसके गले पर चोट के निशान मिले हैं। अब तक की पुलिस जांच में सामने आया है कि फेसबुक के जरिए युवती की सोनीपत के एक युवक से जान पहचान हुई थी। इस मामले में युवती के प्रेमी सहित दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि दिल्ली के तिलक नगर की रहने वाली युवती का सोनीपत के कामी गांव निवासी मनोज के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी के कहने पर वह दिल्ली से असंध स्थित ब्लू होटल में आई थी। रविवार की रात होटल के स्टाफ ने कमरे में युवती का शव देखा।
विज्ञापन
जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पोस्टमार्टम में डॉक्टरों ने उसकी गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि की है। मृतक युवती की बहन ने असंध थाने में आरोपी प्रेमी के खिलाफ शिकायत दी है। जिसके आधार पर केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
दो दिन पहले कॉल पर मनोज ने शादी से किया था इंकार
पुलिस के अनुसार युवती आरोपी मनोज से शादी करना चाहती थी। दो दिन पहले भी युवती ने मनोज को कॉल कर शादी करने के लिए कहा था, मगर उसने इंकार कर दिया था। जिसे लेकर युवती गुस्से में थी। आरोप है कि सोनीपत निवासी मनोज ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसाया। लंबे समय से उनका प्रेम प्रसंग चल रहा था और अब युवती शादी पर अड़ी थी। बताया जा रहा है कि दोनों के परिजनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना था, लेकिन युवक के परिजनों ने भी शादी से इंकार कर दिया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था।
युवती का सोनीपत के युवक मनोज के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। होटल में युवती का शव मिला है। मामले की जांच की जा रही है। - मनजीत सिंह, एसएचओ, असंध थाना