फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnal: Chargesheet filed against four accused in bank robbery case

Karnal: बैंक डकैती मामले में चार आरोपियों पर चार्जशीट दायर, हुई थी 20 लाख रुपये की डकैती

Tue, 02 Apr 2024 10:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 02 Apr 2024 10:51 PM IST
सार

पांच अक्तूबर 2021 को बैंक ऑफ बड़ौदा में 20 लाख रुपये की डकैती हुई थी। अब मामले की अगली सुनवाई 4 अप्रैल को होगी।

विज्ञापन
Karnal: Chargesheet filed against four accused in bank robbery case
फाइल हुई चार्जशीट - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा के करनाल के निसिंग के बैंक ऑफ बड़ौदा में हुई 20 लाख रुपये की डकैती के मामले में अतिरिक्त सेशन जज डाॅ. सुशील कुमार गर्ग की अदालत ने चार आरोपियों पर चार्ज शीट दायर की है। अब इस मामले में चार अप्रैल को सुनवाई होनी है।

विज्ञापन


पांच अक्टूबर 2021 को दोपहर 3.45 बजे तीन नकाबपोश बदमाश पिस्तौल लेकर बैंक में घुस गए थे। एक आरोपी ने सुरक्षा गार्ड को फार्म भरने में मदद के लिए बुलाया। जैसे ही गार्ड उसके पास गया उस पर हमला करके सारे बैंक स्टाफ को गन प्वाॅइंट पर ले लिया और सुरक्षा गार्ड की बंदूक छीन ली।
विज्ञापन


दूसरे बदमाश ने ब्रांच मैनेजर अतुल पर भी गोली चलाने की कोशिश की मगर गोली नहीं चली, तीन गोलियां ब्रांच में पुलिस को मिली थी। दूसरे आरोपी ने कैशियर सुनीता को गन प्वाॅइंट पर लेकर करीब 15 लाख रुपये लूट लिए। आरोपियों ने सारे स्टाफ और तीन उपभोक्ताओं को बैंक के स्ट्रांग रूम में बंद कर दिया था और स्ट्रांग रूम से भी करीब पांच लाख रुपये लूटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निसिंग थाना पुलिस ने इस मामले में बैंक मैनेजर की शिकायत के आधार पर धारा 392, 397, 379-बी, 307,120-बी के तहत केस दर्ज किया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को काबू किया था। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अतिरिक्त सेशन जज डाॅ. सुशील कुमार गर्ग ने चारों आरोपियों पर चार्ज शीट दायर की। आरोपियों में विकास निवासी पनौड़ी, सुरेंद्र निवासी पनौड़ी, अंकुर निवासी बराना पानीपत और रोहित निवासी पलहेड़ी पानीपत के नाम शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed