फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnal: A young man left the house after receiving a call on the day of Eid, dead body found in a dry pond

Karnal: ईद के दिन एक फोन आने के बाद घर से निकला युवक, सूखे जोहड़ से मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Sun, 02 Jul 2023 07:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 02 Jul 2023 07:20 PM IST
सार

पुलिस और एफएसएल की टीम ने सबूत जुटाए हैं। युवक शेखपुरा गांव का निवासी था। पिता की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि अभी आजम की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। 

विज्ञापन
Karnal: A young man left the house after receiving a call on the day of Eid, dead body found in a dry pond
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के करनाल ईद से गायब युवक का शव रविवार की सुबह शेखपुरा गांव के जंगल में सूखे हुए जोहड़ से मिला। लोगों की सूचना पर पुलिस एवं एफएसएल की टीम ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। दूसरी ओर मामले में परिजनों ने युवक के हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि ईद के दिन एक फोन आने के बाद वह घर से निकला था, जिसके बाद वापस नहीं लौटा।

विज्ञापन


शेखपुरा निवासी कमालुद्दीन ने बताया कि उसका बेटा आजम (25) ईद मनाने के लिए दोस्तों के साथ गया था। दिनभर वह दोस्तों के साथ रहा और शाम को घर लौटा था। इसी दौरान उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया, जिसके बाद घर से चला गया और तब से घर नहीं लौटा था। उसने बेटे की काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


थक हारकर उसने अगले दिन पुलिस में बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद रविवार को लोगों ने शेखपुरा के सूखे पड़े जोहड़ में बेटे का शव देखा, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कमालुद्दीन से बेटे की शिनाख्त कराने के बाद मौके से सबूत एकत्रित किए। पुलिस का कहना है कि अभी आजम की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। परिजनों ने भी फिलहाल किसी से रंजिश होने से इंकार किया है।

मोबाइल की कॉल डिटेल से लग सकता है अहम सुराग
परिजनों ने पुलिस को बताया है कि एक फोन आने के बाद आजम घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। ऐसे में पुलिस उसके मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही है। पुलिस के अनुसार, उसके गायब होने से पहले आई सभी कॉल की जांच की जाएगी, जिससे अहम सुराग हाथ लग सकता है।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा। मामले में पिता ने हत्या की आशंका जाहिर की है, इस पहलू पर गहनता से जांच की जा रही है। मृतक का मोबाइल बरामद नहीं हो सका है, लेकिन नंबर के आधार पर उसकी काल डिटेल खंगाली जा रही है। - जमशेर सिंह, एसएचओ, सदर थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed