{"_id":"b3dc8ef8634981754edb001feaae500b","slug":"jbt-159-criminal-cases-on-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"159 जेबीटी पर आपराधिक केस दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
159 जेबीटी पर आपराधिक केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
Updated Thu, 24 Sep 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में 2011 में नियुक्त हुए 8285 जेबीटी टीचर्स नियुक्ति मामले में करनाल में भी बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। इस मामले में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी की शिकायत के आधार पर 159 टीचर्स पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। इनमें से 95 फर्जी अंगूठे लगाने में संलिप्त पाए गए हैं, जबकि 64 के हस्ताक्षरों का मिलान नहीं हुआ है, यानी 64 के हस्ताक्षर फर्जी मिले हैं।
विज्ञापन
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के द्वारा आवेदन फार्म व उतर पुस्तिका पर अंगूठे के निशान की एफएसएल जांच करवाई गई थी। जांच में 159 टीचर्स के आवेदन फार्म व एचटेट की परीक्षा की उतर पुस्तिका पर अंगूठे के निशान का मिलान नहीं हो पाया। इन सभी की सच्चाई फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी एफएसएल मधुबन की जांच रिपोर्ट में आई।
विज्ञापन
अब डीईईओ की शिकायत सिविल लाइन थाना में 159 जेबीटी टीचर्स के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। बता दें कि हरियाणा पात्रता परीक्षा (एचटेट) की परीक्षा और दूसरी परीक्षा में अध्यापकों के साइन व अंगूठा मैच नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस मामले में 17 सितंबर को सभी बीईओ की बैठक बुलाई गई। इसमें सभी बीईओ को इन 159 अध्यापकों पर केस दर्ज करने की बात डीईईओ ने कही, लेकिन बीईओ इस मामले में अपना रुख स्पष्ट नहीं कर पाए। इसके बाद 21 सितंबर को डीईईओ ने पूरे ममाले की शिकायत एसपी पंकज नैन को लिखित रूप से करते हुए इन पर आपराधिक मामला दर्ज कराने की बात कही। इसी आधार पर करनाल के सिविल लाइन थाने में आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया है।
यह है ब्लॉक वाइज स्थिति
ब्लॉक, फर्जी हस्ताक्षर, फर्जी अंगूठे, कुल
असंध, 08, 15, 23
घरौंडा, 18, 08, 26
इंद्री 10, 23, 33
करनाल, 12, 11, 23
नीलोखेड़ी, 06, 21, 27
निसिंग, 10,17, 27
हमने पूरे मामले की जांच कराई थी। इसमें 95 जेबीटी टीचर्स के अंगूठे के निशान फर्जी पाए गए हैं। इतना ही नहीं 64 जेबीटी टीचर्स के हस्ताक्षर भी फर्जी मिले हैं। इसी आधार पर एसपी को केस दर्ज करने के लिए शिकायत दी गई है।
सरोज बाला, जिला शिक्षा अधिकारी, करनाल।
डीईईओ की शिकायत के आधार पर 159 जेबीटी टीचर्स पर आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया है। इनमें से 95 के अंगूठे के निशान नहीं मिले, जबकि 64 के हस्ताक्षर फर्जी पाए गए हैं। सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पंकज नैन, जिला पुलिस अधीक्षक, करनाल।