{"_id":"62781fba04289a0bf2337e89","slug":"intelligence-teams-of-four-states-interrogated-terrorists-for-several-hours-in-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: चार राज्यों की इंटेलिजेंस, स्पेशल सेल, एटीएस की टीमें पहुंचीं करनाल, आतंकियों से कई घंटे की पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरियाणा: चार राज्यों की इंटेलिजेंस, स्पेशल सेल, एटीएस की टीमें पहुंचीं करनाल, आतंकियों से कई घंटे की पूछताछ
Mon, 09 May 2022 01:23 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 09 May 2022 01:23 AM IST
सार
पुलिस मुख्य आतंकी गुरप्रीत को फिरोजपुर लेकर गई जहां निशानदेही कराई गई कि आतंकियों को ड्रोन के माध्यम से कहां पर असाइनमेंट मिलता था तथा वे उसे कहां छिपाकर रखते थे।
विज्ञापन
करनाल में पकड़े गए चार संदिग्ध।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)
विस्तार
चार राज्यों की इंटेलिजेंस, स्पेशल सेल व एटीएस की टीमें रविवार को करनाल पहुंचीं और कई घंटों तक पकड़े गए आतंकियों से पूछताछ की। इनमें पंजाब, तेलंगाना की इंटेलिजेंस भी शामिल है। उन्होंने अलग-अलग समय में अलग-अलग आतंकियों से यह जानकारी जुटाई कि वह विस्फोटक सामग्री कहां-कहां रख चुके हैं और इन आतंकियों के उनके प्रदेश में किन-किन लोगों से तार जुड़े हैं।
विज्ञापन
इससे अलग महाराष्ट्र की एटीएस टीम भी करनाल पहुंची, क्योंकि ये आतंकी महाराष्ट्र के नांदेड़ में पहले ही विस्फोटक सामग्री सप्लाई कर चुके हैं। महाराष्ट्र पुलिस की चिंता बढ़ती जा रही है कि आखिर ये आतंकी उस विस्फोटक सामग्री को कहां लेकर गए थे, उससे महाराष्ट्र के किस क्षेत्र को दहलाने की तैयारी है।
विज्ञापन
इससे पहले शनिवार को भी पंजाब की एटीएस की टीम आतंकियों से पूछताछ कर चुकी है। दूसरी ओर मुख्य आतंकी गुरप्रीत को करनाल की सीआईए वन की टीम पंजाब के फिरोजपुर लेकर गई थी, जहां पुलिस ने निशानदेही कराई कि आतंकियों को ड्रोन के माध्यम से कहां पर असाइनमेंट मिलता था, वे उसे कहां छिपाकर रखते थे।
विज्ञापन
दिल्ली की स्पेशल सेल भी कर रही जांच
सूत्रों का कहना है कि इस मामले में पुलिस के साथ दिल्ली की स्पेशल सेल की टीम जांच में जुटी है। आतंकियों से पूछताछ के लिए रविवार को स्पेशल सेल की टीम भी करनाल पहुंची थी। उन्होंने आतंकियों से पूछताछ की। बताया जा रहा है कि आतंकी विस्फोटक सामग्री सप्लाई करने के दौरान दिल्ली में रुकते थे। इस कारण दिल्ली पुलिस यह जानकारी जुटा रही है कि दिल्ली में इन आतंकियों से कौन-कौन जुड़ा है।
दिल्ली, महाराष्ट्र, तेलंगाना से कई टीमें लगातार पकड़े गए आतंकवादियों से पूछताछ कर रही हैं। जिला पुलिस की ओर से हर संभव मदद की जा रही है। - गंगाराम पूनिया, एसपी करनाल