फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   in road acident killed five, seven injured

ट्रक ने रौंदी टवेरा, पांच की मौत, सात घायल

Sun, 13 Sep 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल Updated Sun, 13 Sep 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
in road acident killed five, seven injured

इंद्री रोड पर रंबा मोड़ के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने टवेरा गाड़ी को रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में टवेरा गाड़ी के चालक समेत गाड़ी में सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। मृतकों में दो बच्चे (भाई-बहन) भी शामिल हैं।

विज्ञापन


घायलों को ट्रामा सेंटर में दाखिल कराया गया, जहां से दो लोगों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। मृतक गांव दरड़ के निवासी हैं और वे कुरुक्षेत्र के गांव चीबा में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। दोपहर बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। इतने बड़े हादसे के बाद पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन


घटना सुबह सवा नौ बजे की है। गांव दरड़ निवासी लख्मीचंद भात भरने के लिए कुरुक्षेत्र के गांव चीबा में जा रहे थे। टवेरा गाड़ी में परिवार के 12 सदस्य सवार हुए। सुबह जैसे ही वे घर से निकले तो रंबा मोड़ से कुछ दूर पहले इंद्री की तरफ से आ रहे एक ट्रक का टायर फट गया, इससे ट्रक अनियंत्रित हो गया और उसने टवेरा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परखचे उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे गाड़ी गड्ढों में जा गिरी और ट्रक भी टवेरा के ऊपर गिर गया। ऐसे में मौके पर दो बच्चों (भाई बहन) समेत पांच लोगों ने दम तोड़ दिया। आसपास के लोगों ने आनन-फानन में घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल में दाखिल कराया, जहां पर डॉक्टरों ने चालक रविपाल (25) निवासी चुरनी, सोनम (4), समीर (5) सुमित्रा (45) व सुनीता रानी (25) पत्नी लख्मी (सभी निवासी दरड़) को मृत घोषित कर दिया।


घायलों में सुलोचना, सतपाल, ममता, अजय, ज्योति, लख्मी राम व साक्षी घायल हो गए। प्राथमिक इलाज के बाद सुलोचना और सतपाल को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। उधर, हादसे के बाद काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल और अस्पताल में पहुंचे। दोपहर बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed