फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Haryana: Young man went to Haridwar, wife committed suicide by hanging herself

हरिद्वार जल लेने गया युवक, पत्नी ने फंदा लगा दी जान: ढाई साल पहले किया प्रेम विवाह, 15 दिन पहले जन्मी बेटी

Thu, 01 Aug 2024 08:08 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 01 Aug 2024 08:08 PM IST
सार

युवक युवती का ढाई साल पहले प्रेम विवाह हुआ था। 15 दिन पहले महिला ने बेटी को जन्म दिया था। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर आत्महत्या के लिए उकसाने का लगाया आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Haryana: Young man went to Haridwar, wife committed suicide by hanging herself
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के करनाल में शिवरात्रि पर हरिद्वार जल लेने गए युवक की पत्नी ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की सूचना पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


चार चमन निवासी युवक की मां ने बताया कि उनके बेटे सूरज ने ढाई साल पहले मुस्कान से प्रेम विवाह किया था। 15 दिन पहले उसकी पुत्रवधू ने बेटी को जन्म दिया था। बेटा सूरज हरिद्वार से जल लेने गया था। बुधवार रात को सभी खाना खाने के बाद सो गए। उसकी पुत्रवधू भी बेटी को लेकर अपने कमरे में चली गई थी।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह पांच बजे बेटा हरिद्वार से घर पहुंचा तो बहू अपने कमरे में फंदे से लटकी मिली। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। दूसरी ओर मायका पक्ष ने ससुराल पक्ष के लोगों पर उनकी बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने व उसे तंग करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
चार चमन में एक महिला के फंदा लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। जिसके बाद वे टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मायका पक्ष ने ससुराल पक्ष पर बेटी को तंग करने का आरोप लगाया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -सुल्तान सिंह, थाना प्रभारी शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed