फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Haryana: Police encounter with three miscreants in Karnal, one shot in the leg

Haryana: करनाल में पुलिस की तीन बदमाशों से हुई मुठभेड़, एक की टांग में लगी गोली

Mon, 12 Aug 2024 11:56 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 12 Aug 2024 11:56 AM IST
सार

पुलिस ने तीनों को काबू कर लिया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन बदमाश तरावड़ी अंजनथली रोड पर लूट की वारदात को अंजाम देने की ताक में है।

विज्ञापन
Haryana: Police encounter with three miscreants in Karnal, one shot in the leg
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के करनाल के तरावड़ी में अंजनथली रोड पर पुलिस और बदमाशों के बीच रविवार देर रात मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग कर दी। जिसमें एक गोली पुलिस की गाड़ी में लगी। इसके बाद पुलिस ने भी बदमाशों पर गोली चलाई। एक बदमाश की टांग पर गोली लगी जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को काबू कर लिया है।

विज्ञापन


वहीं घायल को नागरिक अस्पताल में दाखिल करा दिया है। जानकारी अनुसार सीआईए असंध व तरावड़ी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन बदमाश तरावड़ी अंजनथली रोड पर लूट की वारदात को अंजाम देने की ताक में है। सूचना पर सीआईए असंध व तरावड़ी क्षेत्र पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां खड़े तीनों ने पुलिस को देखते ही गोली चला दी।
विज्ञापन


आरोपियों ने करीब तीन फायर पुलिस पर किए, जिसमें एक गोली पुलिस की गाड़ी पर लगी। इसके बाद जवाबी फायर पुलिस ने किए तो एक आरोपी की टांग में गोली लगी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को काबू कर लिया है। तीनों को सोनीपत का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लॉरेंस गैंग के बताए जा रहे हैं गुर्गे 

शुरुआती जांच में तीनों को लॉरेंस गैंग के गुर्गे बताया जा रहा है। इस तीनों को तरावड़ी क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले मामले से भी जोड़ा जा रहा है। अमेरिका में बैठे भानू राणा ने ही प्रॉपर्टी डीलर से रंगदारी मांगी थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


9 अगस्त की अल सुबह भी हुई थी मुठभेड़
इससे पहले 9 अगस्त की अल सुबह इंद्री रोड पर भी सीआईए वन की दो बदमाशों से मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान भी एक बदमाश की टांग पर गोली लगी थी। इन बदमाशों ने एक प्राइवेट अस्पताल के बाहर हवाई फायर किया था। दोनों बदमाश यमुनानगर के हैं। जिस बाइक पर यह वारदात करने आए थे वह बाइक एक बदमाश जशन की खुद की थी। जशन 6 दिन के पुलिस रिमांड पर है तो वहीं घायल ऋषि को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। आज उसे कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed