फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Haryana: Female constable found hanging in the record room of Gharaunda police station

Haryana: घरौंड़ा थाने के रिकॉर्ड रूम में महिला सिपाही फंदे से लटकी मिली, पुलिस ने शुरू की जांच

Sat, 05 Oct 2024 10:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, घरौंडा, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, घरौंडा, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 05 Oct 2024 10:51 PM IST
सार

मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सिपाही पूजा जींद के धीमाना गांव की रहने वाली थी।

विज्ञापन
Haryana: Female constable found hanging in the record room of Gharaunda police station
crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के करनाल के थाना घरौंडा के रिकॉर्ड रूम में एक महिला सिपाही संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकी मिली। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई और पुलिस के अधिकारी व थाना प्रभारी थाने में पहुंचे और कई घंटों तक थाने में जांच करते रहे। इसके बाद एफएसएल टीम को सूचना दी गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। परिजनों को भी सूचना दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया है। महिला सिपाही की मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन


घरौंडा थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि शनिवार को थाने का पूरा स्टाफ चुनाव में ड्यूटी होने के कारण मतदान केंद्रों पर तैनात था। दोपहर बाद करीब 3:45 बजे उन्हें सूचना मिली कि सिपाही पूजा ने थाने के अंदर फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। महिला सिपाही पूजा जींद के गांव धीमाना की रहने वाली थी।
विज्ञापन


जिसकी चुनाव में पेट्रोलिंग पार्टी में ड्यूटी लगी थी। वह दोपहर बाद करीब तीन बजे थाने में आई थी। इसके बाद वह रिकॉर्ड रूम में चली गई। वहीं पर वह चुन्नी के फंदे से लटकी मिली। जब एक पुलिस कर्मी किसी काम से रिकॉर्ड रूम में पहुंचा तो उसने उसे फंदे पर लटका देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल थाने के सीसीटीवी की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि सिपाही पिछले वर्ष ही भर्ती हुई थी। दो-तीन दिन पहले ही उसकी पेट्रोलिंग में ड्यूटी लगी थी। शनिवार को उसने थाने में तैनात कर्मचारी से कपड़े बदलने के लिए जगह पूछी। इसलिए वह रिकॉर्ड रूम में गई। पूजा के जानलेवा कदम उठाने के पीछे का कारण क्या है, इसकी फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed