{"_id":"64f33c6061257d43030bdcb5","slug":"haryana-boy-and-girl-missing-after-love-marriage-case-against-three-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: प्रेम विवाह के बाद युवक-युवती लापता, तीन पर केस, युवती के परिजनों पर उठा ले जाने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: प्रेम विवाह के बाद युवक-युवती लापता, तीन पर केस, युवती के परिजनों पर उठा ले जाने का आरोप
Sat, 02 Sep 2023 07:15 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 02 Sep 2023 07:15 PM IST
सार
31 अगस्त को इंद्री के मंदिर में शादी की थी। युवती के परिजनों पर दोनों को मारपीट कर उठा ले जाने का आरोप है। युवती पंचकूला तो युवक अंबाला का रहने वाला है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंचकूला की युवती और अंबाला के युवक ने इंद्री स्थित एक मंदिर में प्रेम विवाह किया था मगर तीन दिन से दोनों लापता हैं। युवक के परिजनों ने युवती के परिजनों पर दोनों को पीटने और उठाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार अंबाला के रायवाली निवासी युवक का करीब पांच साल से पंचकूला के नया गांव निवासी युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे मगर युवती के परिजन इसके खिलाफ थे। इसके बाद दोनों ने घर से भागकर इंद्री के एक मंदिर में 31 अगस्त को शादी कर ली थी।
विज्ञापन
युवक के परिजनों ने बताया कि शादी के बाद दोनों इंद्री के वार्ड नंबर-12 में अपनी मौसी के पास रहने लगे। उसी दिन युवती के परिजनों को शादी करने की जानकारी मिली तो वह इंद्री पहुंच गए। आरोप है कि युवती के परिजनों ने दोनों को बेरहमी से पीटा और फिर दोनों को उठाकर ले गए। युवक के परिजनों ने अपहरण का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
युवक-युवती ने करनाल के मंदिर में आकर शादी की थी। युवती के परिजनों पर युवक को उठाने का आरोप है। इस मामले में केस दर्ज कर दोनों की तलाश की जा रही है। जल्द दोनों को बरामद कर खुलासा किया जाएगा। -एसएचओ, थाना इंद्री