फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Haryana: ALM Sachin arrested red handed taking bribe of Rs 10000

Haryana: ALM सचिन Rs 10000 की रिश्वत लेता रंगे हाथों गिरफ्तार, बिजली निगम करनाल में है कार्यरत

Thu, 25 Jul 2024 08:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 25 Jul 2024 08:59 PM IST
सार

शिकायतकर्ता से एग्रीकल्चरल ट्रांसफार्मर का लोड बढ़ाने के बदले में रिश्वत की मांग की थी। आरोपी के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो करनाल के पुलिस थाने में मामला दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी की गई है।

विज्ञापन
Haryana: ALM Sachin arrested red handed taking bribe of Rs 10000
रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने करनाल के बिजली निगम में कार्यरत एएलएम सचिन को 10000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा शिकायतकर्ता से एग्रीकल्चरल ट्रांसफार्मर का लोड बढ़ाने के बदले में रिश्वत की मांग की गई थी।

विज्ञापन


इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एसीबी की टीम को शिकायत प्राप्त हुई कि एएलएम सचिन बिजली निगम में जिला करनाल के नेवल में कार्यरत है और वह शिकायतकर्ता से एग्रीकल्चरल ट्रांसफार्मर का लोड बढ़ाने के बदले में रिश्वत की मांग कर रहा है।
विज्ञापन


एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने मामले की जांच पड़ताल करने उपरांत आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और उसे 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता के साथ की गई। इस मामले में सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed