{"_id":"65be71c5392f95f91604d9a6","slug":"haryana-4-accused-sent-to-jail-in-rs-100-crore-scam-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: 100 करोड़ के घोटाले में 4 आरोपियों को भेजा जेल, ACB ने करनाल के डिप्टी रजिस्ट्रार से सामान किया बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: 100 करोड़ के घोटाले में 4 आरोपियों को भेजा जेल, ACB ने करनाल के डिप्टी रजिस्ट्रार से सामान किया बरामद
Sat, 03 Feb 2024 10:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 03 Feb 2024 10:33 PM IST
सार
करनाल एसीबी ने 31 दिसंबर को केस दर्ज करने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया था। एसीबी ने करनाल के डिप्टी रजिस्ट्रार से सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा सहकारिता विभाग की ओर से संचालित एकीकृत सहकारी विकास परियोजना (आईसीडीपी) में 100 करोड़ रुपये के घोटाले में करनाल एसीबी ने महिला समेत चार आरोपी अधिकारियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। इनमें दो करनाल, एक पानीपत और एक निलंबित महिला अधिकारी शामिल हैं। एसीबी ने एक दिन के रिमांड के दौरान करनाल के डिप्टी रजिस्ट्रार से कुछ सामान रिकवर किया है।
विज्ञापन
करनाल एंटी करप्शन ब्यूरो के इंस्पेक्टर सचिन ने बताया कि इस मामले की शिकायत गुरुग्राम एसीबी से की गई थी। उन्होंने जांच की तो घोटाला पूरे प्रदेश के एकीकृत सहकारी विकास परियोजना (आईसीडीपी) में पाया गया।
विज्ञापन
उनकी प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी अधिकारियों ने काम शुरू होने से पहले ही ठेकेदार को भुगतान कर दिया। उन्होंने 31 दिसंबर को केस दर्ज करने के बाद सबसे पहले पानीपत के सहायक रजिस्ट्रार रामकुमार को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
रामकुमार से पूछताछ के बाद करनाल के उप-रजिस्ट्रार रोहित गुप्ता, करनाल के ही ऑडिट अधिकारी बलविंद्र को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में पहले से ही निलंबित चल रही सहायक रजिस्ट्रार अन्नु कौशिक को काबू किया गया। सभी को तीन दिन के रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान सभी से इस घोटाले में शामिल अन्य अधिकारियों के संबंध में पूछताछ की गई।
करनाल के उप-रजिस्ट्रार से सामान बरामद
एसीबी करनाल के इंस्पेक्टर सचिन ने बताया कि घोटाले में गिरफ्तार करनाल के उप-रजिस्ट्रार रोहित गुप्ता को किसी ने लग्जरी एलईडी भेंट की है। इसके अलावा उप-रजिस्ट्रार ने अपने मकान पर सोलर सिस्टम लगाया हुआ है। इसका कुछ भुगतान डिप्टी रजिस्ट्रार ने कर दिया और बाकी किसी अन्य से कराया गया। दोनों सामान जब्त कर लिए गए हैं। इसके अलावा आरोपियों ने घोटाले की राशि से प्लाॅट और मकान खरीदे हैं। जिसकी जांच चल रही है।