फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Fraud of 24 lakhs in name of sending woman from Karnal to America

विदेश जाने का शौक पड़ा महंगा: महिला से अमेरिका भेजने के नाम पर 24 लाख की ठगी, नार्वे जाने के बाद किया मना

Tue, 02 May 2023 11:31 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 02 May 2023 11:31 AM IST
सार

हरियाणा में विदेश भेजने के नाम पर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसी कड़ी में करनाल से एक और विदेश जाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने 24 लाख रुपये ठगे हैं।

विज्ञापन
Fraud of 24 lakhs in name of sending woman from Karnal to America
अलमारी से मिला एक करोड़ से ज्यादा कैश - फोटो : Pixabay

विस्तार

युवकों को अमेरिका भेजने के नाम पर आरोपियों ने महिला से 24 लाख रुपये की ठगी की। इतना ही नहीं लाखों रुपये ठगने के बाद भी युवकों को अमेरिका नहीं भिजवा सके। मामले की जानकारी होने के बाद महिला ने आरोपियों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन


परिजनों से अमेरिका भेजने के लिए 24 लाख रुपये की रकम आरोपियों ने ली
जुंडला निवासी नीलम ने बताया कि वह 2022 में जुंडला स्थित सुनैना मल्होत्रा और सुरिंद्र मल्होत्रा की दुकान पर कपड़े खरीदने के लिए जाती रहती थी। इसी दौरान सुनैना और सुरिंद्र मल्होत्रा ने कहा कि अगर कोई विदेश जाने के लिए इच्छुक हो तो बताना। जिसके बाद आरोपियों ने महिला के फोन पर संपर्क करना शुरू कर दिया। जिसके बाद महिला ने परिवार के दो युवकों अमेरिका भेजने के लिए बातचीत की। आरोपियों ने तीस लाख रुपये का खर्चा बताया।
विज्ञापन


आरोपियों ने नार्वे के लिए वीजा लगवाया
आरोपियों ने कहा कि पहले जर्मनी जाना पड़ेगा। उसके बाद बोर्डर क्रॉस कराकर अमेरिका भेजा जाएगा। महिला आरोपियों के झांसे में आ गई। बाद में महिला ने कहा कि युवकों को सीधा अमेरिका जाना है। जिसके बाद आरोपियों ने दस्तावेज लेकर दबाव बनाना शुरू कर दिया। कहा कि वह जर्मनी का वीजा लगवा देंगे और वीजा लगने के बाद ही पैसे भी बाद में लेंगे। 1 जुलाई 2022 को महिला ने आरोपियों को चार लाख रुपये दे दिए। जिसके बाद आरोपियों ने नार्वे के लिए वीजा लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने संपर्क करना बंद किया
युवक नार्वे जाने से पहले आरोपियों ने युवकों को एक होटल में ठहराया। वहां पर जालंधर निवासी पंकज से मुलाकात कराई। बाद में आरोपियों ने युवकों को क्रिकेट टीम का मेम्बर बनाकर नार्वे भेजा। उसके बाद आरोपियों ने कहा कि अमेरिका का वीजा नहीं लग पाया है। दोनों युवक वापस आ गए। आरोपी युवकों को अमेरिका नहीं भिजवा सके और 24 लाख रुपये भी ले लिए। अब आरोपियों ने संपर्क करना भी बंद कर दिया है। मामले की जानकारी होने के बाद पीड़ित महिला ने थाने में मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed