{"_id":"6353c006f9d7836ac5731fda","slug":"firing-on-uncle-of-former-sarpanch-of-jaani-village-of-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal: जाणी गांव की पूर्व सरपंच के चाचा पर फायरिंग, तीन गोली लगी, कार सवार चार लोगों ने बरसाई गोलियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Karnal: जाणी गांव की पूर्व सरपंच के चाचा पर फायरिंग, तीन गोली लगी, कार सवार चार लोगों ने बरसाई गोलियां
Sat, 22 Oct 2022 03:34 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 22 Oct 2022 03:34 PM IST
सार
ग्रामीण व अन्य लोग इस घटना को चुनावी रंजिश से जोड़ रहे हैं लेकिन इस बार जाणी गांव एससी सीट के लिए रिजर्व हो गया है। ऐसे इस घटना को चुनावी रंजिश का नाम देना सही नहीं होगा।
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर खड़े लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
करनाल के जाणी गांव की पूर्व सरपंच के चाचा सुखबीर पर शनिवार को कार सवार चार लोगों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। तीन गोलियां लगने के बाद गंभीर रूप से घायल सुखबीर ने स्वयं गाड़ी से बाहर निकल ग्रामीणों को मदद के लिए बुलाया। इसके बाद ग्रामीणों ने पूर्व सरपंच को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उनके शरीर से गोलियां निकाल दी है और गंभीर स्थिति में उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जाणी गांव के निवासी सुखबीर की भतीजी सविता गांव की निवर्तमान सरपंच है लेकिन पूरी बागडोर सरपंच के चाचा सुखबीर के हाथ में ही थी। वे ही सभी कार्य करते थे। आज वे सुबह अपने गांव के पास बने डेरे से ही ब्रेजा गाड़ी में किसी काम से गांव आए थे। वे जैसे ही गांव में पहुंचे तो पहले से ही घात लगाए बैठे कार सवार चार अज्ञात लोगों ने उन पर गोलियां बरसा दी। इस वारदात में गाड़ी के सामने के शीशे में गोली लगी है। वहीं ड्राइवर सीट वाला शीशा गोली लगने से टूट गया है। उसमें लगी काली जाली में दो गोलियों के निशान दिखाई दे रहे है।
विज्ञापन
चुनावी रंजिश का नहीं कोई मतलब
ग्रामीण व अन्य लोग इस घटना को चुनावी रंजिश से जोड़ रहे हैं लेकिन इस बार जाणी गांव एससी सीट के लिए रिजर्व हो गया है। ऐसे इस घटना को चुनावी रंजिश का नाम देना सही नहीं होगा। इस बारे में सुखबीर के ताऊ के लडक़े बबलू ने बताया कि यह गांव अबकी बार पंचायत चुनाव में रिजर्व हो गया है। जिसकी वजह से यह चुनावी रंजिश का नहीं कोई आपसी रंजिश का लग रहा है।
गांव में पहली बार हुआ ऐसा कांड
ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने अपनी जिंदगी में अपने गांव में ऐसा गोली कांड देखा और सुना नहीं है। उनके गांव में सभी लोग शांति और भाईचारे से रहते आए है। उन्होंने कभी ऐसा मारपीट से लेकर गोली कांड तक नहीं सुनी।