फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   ?Firing on canter, youth dead

कैंटर पर फायरिंग, युवक की मौ्त

Thu, 10 Dec 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल Updated Thu, 10 Dec 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
पंजाब के नवांशहर से यूपी में पंचायती चुनाव में वोट डालने कैंटर में जा रहे लोगों पर यूपी सीमा के पास रास्ता रोककर अज्ञात लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। कैंटर में 50 से 60 लोग सवार थे। फायरिंग में यूपी के सहारनपुर के गांव बल्लामाजरा उर्फ रसूलपुर गांव के खुशनूद (22) की मौत हो गई। कैंटर के शीशे पर गोली लगने से टूटे शीशे से एहसान (20) घायल हो गया। कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि हमले में गोभक्तों व पुलिस कर्मचारी शामिल हो सकते हैं। हालांकि, खुलकर कोई नहीं बोल रहा है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की हर पहलू पर जांच करवाने के लिए पुलिस ने चार टीमों का गठन कर दिया है।
विज्ञापन

इंद्री के बानूखेड़ी गांव के पास यमुना नदी की ओर जाने वाले रास्ते पर यूपी जा रहे एक कैंटर पर अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी। इसमें लगभग 50 से 60 लोग सवार थे। यह सभी यूपी के बल्लामाजरा के रहने वाले हैं और नवांशहर के एक राइस शेलर में काम करते हैं। बुधवार को यूपी में पंचायती चुनाव में यह वोट डालने के लिए जा रहे थे। इंद्री एरिया में सड़क पर हैरो व अन्य सामान लगाकर रास्ता रोका हुआ था। कैंटर से उतरकर यूपी के लोग रास्ता खोलने लगे तो अज्ञात लोगों ने इन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। ट्राले पर बैठे खुशनूद को गोली लगी और इसकी मौके पर ही मौत हो गई। ढाई बजे से करीब 30 मिनट तक फायरिंग चलती रही और लोग कैंटर में दुबके बैठे रहे। पुलिस कंट्रोल नंबर पर सूचना देने के बाद सवा तीन बजे मौके पर पुलिस पहुंची और लोगों को कैंटर से बाहर निकाला। इस दौरान पुलिस ने एक युवक खुशनूद की डेड बॉडी अस्पताल पहुंचाई। घायल एहसान का इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। इस बारे में डीएसपी इंद्री कुशलपाल राणा का कहना है कि मामले की जांच के लिए चार टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन


धुंध और अंधेरे के कारण पहचान नहीं पाए आरोपियों को
 फायरिंग के दौरान रात में धुंध भी थी। इसलिए फायरिंग करने वाले पहचान में नहीं आ सके। पीड़ितों ने बताया कि उन्हें आवाज भी लगाई कि वह सभी वोट डालने जा रहे हैं। पशु हमारे पास नहीं हैं। लोगों की इस पुकार को आरोपी लोगों ने नहीं सुना और फायरिंग जारी रखी। आरोपियों ने पूरी प्लानिंग के साथ युवकों पर हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चारों तरफ से चली गोलियां
उत्तरप्रदेश के गांव बल्ला माजरा के पूर्व प्रधान अबास अली ने बताया कि बुधवार को उत्तरप्रदेश पंचायत के चुनाव है। यह सभी लोग पंजाब से गांव में वोट डालने के लिए आ रहे थे और जैसे ही यह इंद्री के गांव बानूखेड़ी के पास पहुंचे तो रास्ते में किसी ने रास्ता रोका हुआ था। जैसे ही यह लोग रास्ता खोलने लगे तो चारों तरफ से गोलियां चलने शुरू हो गई। फायरिंग करने वाले कौन लोग थे यह पता नहीं है।

अस्पताल बना रहा छावनी
फायरिंग से एक युवक की मौत के बाद अस्पताल छाबनी में तब्दील रहा। भारी पुलिस बल तैनात रहा और डीएसपी जितेंद्र गहलावत, सिटी थाना प्रभारी प्रतीक कुमार मौके पर रहे। शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया। जब तक पीड़ित शव लेकर नहीं गए तब तक पुलिस बल अस्पताल में ही रहा।

सालभर पहले हुई थी युवक की शादी
पीड़ित सलीम, तसवर ने बताया कि वह खुशनूद के पड़ोसी हैं। खुशनूद का सालभर पहले ही शादी हुई थी। इसकी पत्नी गर्भवती है। खुशनूद की मौत की सूचना से गांव में मातम पसरा हुआ है। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था।


वर्जन
प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि हमलावर गोभक्त व गोरक्षक हो सकते हैं। इसके अलावा यह भी जांच की जा रही है कि हमलावरों में पुलिस कर्मचारी तो शामिल नहीं है? फिलहाल जांच की जा जा रही है। जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। यूपी के चुनाव को लेकर रंजिश की कोई बात सामने नहीं आ रही है।
-पंकज नैन, एसपी, करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed