फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   firing, karnal firing, seles manager dead, crime, karnal

गार्ड की बंदूक से चली गोली, सेल्स मैनेजर की मौत

Sat, 24 Sep 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Sat, 24 Sep 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
firing, karnal firing, seles manager dead, crime, karnal
शव को पास्टमार्टम हाउस ले जाते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

बैंक की कैश वैन के गार्ड से गन लोड करते समय अचानक गोली चलने से एक निजी कंपनी के सेल्स मैनेजर की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी गार्ड को हिरासत में लिया है और उसके कब्जे से बंदूक भी बरामद कर ली है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को मेडिकल कॉलेज में रखवा दिया है।

विज्ञापन


घटना शुक्रवार दोपहर 12.30 बजे की है। कुलदीप निवासी नीलोखेड़ी पंजाब मेडिकल कंपनी लुपीन में काम करते हैं और उसी कंपनी में अश्वनी कुमार (37) सेल्स मैनेजर के पद पर तैनात थे। शुक्रवार दोपहर को वे बाइक पर डॉक्टरों से मिलने के लिए जा रहे थे। कुलदीप बाइक चला रहा था, जबकि अश्वनी पीछे बैठा हुआ था। जैसे ही वे बस स्टैंड के पास मॉडर्न ऑटोमोबाइल और पंजाब एंड सिंध बैंक के पास पहुंचे तो अचानक बैंक की कैश वैन के गार्ड से गोली चली और अश्वनी के सिर में लग गई। पुलिस के अनुसार, एक वैन पिपली स्थित बैंक से कैश लेने आई थी, जैसे ही वे कैश लेकर चलने लगी तो पिपली निवासी सिक्योरिटी गार्ड हरबंस गार्ड गन लोड करने लगा।
विज्ञापन


इससे उससे ट्रिगर दब गया और गोली मैनेजर को जा लगी। गोली लगते ही अश्वनी बाइक से सड़क पर गिर गया। आनन फानन में उसे सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना प्रभारी मनोज कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और आरोपी गार्ड को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से बंदूक भी बरामद कर ली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह विजिट के लिए आया था
कुलदीप ने बताया कि अश्विनी सुबह दस बजे यहां शहर के कई अस्पतालों की विजिट करने आया था। मृतक मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा का रहने वाला था। वह पिछले कई वर्षों से लुधियाना में रह रहा था। इस बारे में सिविल लाइन थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड हरबंस निवासी पिपली को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। बैंक से कैश लेने के बाद गार्ड बंदूक को लोड कर रहा था। अचानक उसका हाथ ट्रिगर पर चला गया और गोली चल गई। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed