{"_id":"58825dec4f1c1b701beff2d9","slug":"eye-mirchi-pwdar","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर लूटे 39 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर लूटे 39 हजार
अमर उजाला ब्यूरो/करनाल
Updated Sat, 21 Jan 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। असंध में एक फाइनेंस कंपनी के फील्ड ऑफिसर की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर दो अज्ञात युवकों ने उससे 39 हजार रुपये से भरा बैग छीन लिया। दस दिन पहले भी युवक से इसी तरह गुरुद्वारा मार्केट में भी लूट हुई थी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जिला हिसार के गांव सोथा निवासी संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह भारत फाइनेंशियल लिमिटेड कंपनी की असंध ब्रांच में बतौर फील्ड ऑफिसर काम करता है। वह शुक्रवार की सुबह असंध में ही दो जगहों से कंपनी की लगभग 39 हजार रुपये किस्त लेकर जींद रोड की तरफ जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में जोहड़ के पास खड़े दो बाइक सवार युवकों में से एक ने उसकी आंखों में मिर्च पाउडर फेंक दिया। इससे उसकी दोनों आंखें बंद हो गईं और उसकी बाइक गिर गई। दोनों आरोपी उसका बैग छीनकर काले रंग की बाइक पर बैठकर फरार हो गए। इस दौरान उसे हल्की चोट भी लगी।
10 जनवरी को लूटे थे 1.25 लाख
फील्ड ऑफिसर संदीप से अज्ञात बाइक सवार 10 जनवरी को भी गुरुद्वारा मार्केट से 1 लाख 25 हजार रुपये से भरा बैग छीनकर फरार हो गए थे। बैग में पैसों के साथ एक टैब और चार मोबाइल थे। संदीप 10 जनवरी शाम को लगभग चार बजे जब सफीदों की ओर से किस्तों के 1 लाख 25 हजार रुपये लेकर वापस आ रहा था तो गुरुद्वारा मार्केट में खड़े दो युवक उसका बैग छीनकर फरार हो गए। जब पीड़ित ने उनके पीछे बाइक लगाई तो दोनों आरोपी थोड़ी दूरी पर खड़े एक अन्य बाइक सवार के साथ फरार हो गए थे। इसके बाद, पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस बारे में असंध थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि बदमाशों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
खाते की डिटेल लेकर निकाले साढ़े 15 हजार रुपये
करनाल। शहर के मॉडल टाउन में ठगों ने एक व्यक्ति से उसके खाते की पूरी डिटेल लेकर साढ़े 15 हजार रुपये निकाल लिए। मॉडल टाउन चौकी पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित स्वर्ण सिंह निवासी मकान नंबर 140 आर मॉडल टाउन ने बताया कि उसके फोन पर एक मोबाइल नंबर से फोन आया। आरोपी ने उसके आधार कार्ड, अकाउंट की डिटेल और एटीएम का पिन नंबर आदि पूरी जानकारी ले ली। जानकारी लेने के बाद अज्ञात आरोपी ने उसके खाते से दो बार में 15 हजार 500 रुपये निकाल लिए। उसके खाते से पहली बार 2500 रुपये और उसके बाद 13000 रुपये निकाल लिए। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर अज्ञात ठग के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।