{"_id":"5910c18e4f1c1baa7c8518d9","slug":"expressing-love-murder-young-woman-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार के इजहार को अनसुना करने पर की थी युवती की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्यार के इजहार को अनसुना करने पर की थी युवती की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
Updated Tue, 09 May 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीलोखेड़ी में 29 अप्रैल को हैचरी रोड पर युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर शव को क्षत विक्षत करने के मामले में पुलिस ने हत्या के नौ दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस ब्लाइंड मर्डर में बुटाना पुलिस ने युवती के पडोसी आरोपी प्रिन्स (21) वासी मॉडल टाउन को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद आरोपी प्रिंस ने कबूल किया है कि उसने एकतरफा प्यार के चलते रीना (काल्पनिक नाम) की तेजधार हथियार से हत्या कर उसके चेहरे पर एसिड डालकर पहचान छिपाने की असफल कोशिश की थी।
आरोपी प्रिन्स कथित तौर पर हत्या करने के बाद मृतका रीना (काल्पनिक नाम) को पास ही के खेतों में फैंककर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे रिमांड पर लिया गया है। बुटाना थाना प्रभारी हरविन्द्र सिंह ने बताया कि मृतका की माँ का काफी समय पहले निधन हो चुका है। युवती का पिता मेहनत मजदूरी करके परिवार की पालना कर रहा था।
इसी दौरान आरोपी प्रिन्स भी रीना (काल्पनिक नाम) के घर आने-जाने लगा। प्रिन्स ने युवती के प्रति अपने प्यार और लगाव को कई बार इजहार किया, लेकिन युवती ने उसकी बात को अनसुना कर दिया। इसके बाद दोनों में बातचीत भी जारी रही। एक दिन रात को प्रिंस युवती को अपने साथ स्कूटी पर नीलोखेड़ी की ओर ले गया और उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
दूसरे युवक के साथ प्रेम प्रसंग के चलते की हत्या
जानकारी के अनुसार युवती का गांव बुढ़ाखेड़ा निवासी एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके चलते उसने प्रिन्स को बात करने से भी साफ इंकार कर दिया था, लेकिन इसके बावजूद भी प्रिन्स ने युवती का पीछा नहीं छोड़ा और उसके घर में आना-जाना जारी रखा। प्रिंस ने युवती को दूसरे लडक़े से बात करने के लिए कई बार मना किया। लेकिन युवती ने उस लडक़े से बात बन्द करने की बजाए प्रिन्स को ही झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी थी, प्रिन्स को युवती की यह बात रास नहीं आई थी। इसी को लेकर उसने युवती को 28 अप्रैल की रात करीब 12 बजे युवती को किसी बहाने से अपनी स्कूटी पर बैठाकर नीलोखेड़ी की तरफ ले गया।
आरोपी प्रिंस ने युवती को उक्त हैचरी रोड पर सुनसान क्षेत्र देखकर स्कूटी रोककर युवती से बात करनी चाही तो किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। इसके बाद आरोपी ने स्कूटी में ही रखे एक तेजधार हथियार से युवती पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसने शव को पास ही एक खेत में डालकर उसके चेहरे को क्षत-विक्षत करने के लिए उस पर एसिड आदि डालकर मौके से फरार हो गया। आरोपी ने युवती के चेहरे पर उसकी पहचान छिपाने के लिए युवती पर एसिड फैंक दिया।
पुलिस से बचने के लिए परिजनों से बनाए था संपर्क
थाना प्रभारी के अनुसार आरोपी प्रिन्स वारदात के बाद से युवती के परिजनों से संपर्क बनाए हुए था तथा पुलिस की कार्रवाई पर नजर रखने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान मृतका युवती के पिता द्वारा प्रिन्स पर शक जाहिर करने के बाद पुलिस ने प्रिन्स को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा सख्ती से पूछने के बाद आरोपी प्रिन्स ने वारदात के सभी पहलुओं की पोल खोलते हुए अपना गुनाह स्वीकार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।