फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Drunken ruckus at police station, karnal

नशे में धुत व्यक्ति ने थाने में किया हंगामा

Mon, 04 Jul 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Mon, 04 Jul 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन

करनाल जिले के घरौंडा में नशे में धुत एक व्यक्ति ने रविवार की रात करीब दस बजे थाने में हंगामा किया। इस दौरान उसने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।  वार्ड नंबर 14 निवासी वासु रात में नशे की हालत में थाने में पहुंचकर पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार करने लगा।

विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने किसी की नहीं मानी। उसका यह ड्रामा कई घंटों तक चलता रहा। आखिरकार पुलिसकर्मियों ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने हेड कांस्टेबल संजय कुमार के बयान पर वासु के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया।    उल्लेखनीय है कि किसी व्यक्ति ने मंडी की एक दुकान से गेहूं की बोरी चोरी होने की शिकायत पुलिस में दी थी। इसकी जांच पड़ताल के दौरान वासु के भाई की बाइक का नंबर सामने आया था।
विज्ञापन


इसकी पूछताछ के लिए हेड कांस्टेबल जसबीर सिंह आरोपी वासु के घर पूछताछ के लिए गया था। इस दौरान घर पर वासु और उसके भाई के न मिलने पर हेड कांस्टेबल ने वासु को थाने में आने की सूचना देकर आ गया था। वासु को पुलिसकर्मी का अपने घर आना इतना नागवार गुजरा कि वह रविवार की रात को नशे की हालत में पुलिस थाने में पहुंच गया और उस पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed