{"_id":"57853ece4f1c1b3f4113d772","slug":"doctors-father-gun-point-karnal-crime-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर के पिता को गन प्वाइंट पर लेकर मांगी रकम ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डॉक्टर के पिता को गन प्वाइंट पर लेकर मांगी रकम
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Wed, 13 Jul 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
धन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल जिले के नीलोखेड़ी में नकाबपोश बदमाशों ने अस्पताल एरिया स्थित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर में घुसकर डॉक्टर के माता-पिता को बंदी बना लिया तथा बच्चों को गन प्वाइंट पर लेकर सारी नकदी उनके हवाले करने की मांग की। डॉक्टर के पिता द्वारा शोर मचाने पर बदमाशों ने रिवाल्वर की बट से उस पर प्रहार कर दिया और मौके से फरार हो गए। रिवाल्वर के बट लगने से घायल डॉक्टर के पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर विधायक भगवानदास कबीर पंथी उनका कुशलक्षेम जानने पहुंचे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे इंद्री डीएसपी कुशल पाल सिंह व थाना प्रभारी राजबीर ने एफएसएल टीम को बुलाकर फिंगर प्रिंट लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बीती रात करीब साढ़े 11 बजे अस्पताल के पास धवन अल्ट्रासाउंड सेंटर में चार नकाबपोश घुस गए। बदमाशों ने सबसे पहले डॉ. मनीष धवन के पिता केएल धवन का मुंह दबाकर उसे गन प्वाइंट पर ले लिया तथा हरियाणवी भाषा में पैसे देने की बात कही। ऐसा न करने पर उसके पोता पोती को जान से मारने की धमकी दी। नकाबपोशों की आवाज सुनकर उनकी पत्नी संगीता धवन भी अपने कमरे से बाहर आई तो एक बदमाश ने उनका भी मुंह दबा दिया। एक बदमाश ने केएल धवन के सिर पर रिवाल्वर के बट से प्रहार कर दिया। इससे केएल धवन के सिर से खून निकलने लगा। लेकिन डॉ. के पिता ने खून की परवाह नहीं की और बदमाशों से अपना मुंह ढीला करने को कहा तो एक बदमाश ने उनका मुंह थोड़ा ढीला कर दिया।
हिम्मत दिखाई तो भागे बदमाश
मौका मिलते ही केएल धवन ने उसकी उंगली को काट लिया। दूसरे बदमाश ने उनका मुंह दबाने का प्रयास किया तो उसकी उंगली को भी काट लिया तथा दोनों को धक्का देकर गिरा दिया। घर का दरवाजा खुला होने के चलते उसने बाहर निकलकर शोर मचाना शुरू कर दिया। इससे बदमाश डरकर भाग खड़े हुए। जब तक आसपास के लोग इकट्ठा हुए तब तक बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन
डॉ. मनीष धवन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने स्थानीय विधायक एवं भाजपा जिलाध्यक्ष भगवानदास कबीर पंथी ने अल्ट्रासाउंड सेंटर पहुंच कर डॉ. के पिता की कुशलक्षेम पूछी और परिवार को सुरक्षा का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक से बात की गई है भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। चौंकी इंचार्ज कंवर पाल का कहना था कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हर पहलू पर जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की जा रही है।