{"_id":"64379a925e0a70a4cb07a695","slug":"deadly-attack-on-person-in-karnal-accused-beat-him-with-sticks-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल में व्यक्ति पर जानलेवा हमला: शिकायत देकर वापस लौटते समय आरोपियों ने घेरा, लाठी-डंडों से मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
करनाल में व्यक्ति पर जानलेवा हमला: शिकायत देकर वापस लौटते समय आरोपियों ने घेरा, लाठी-डंडों से मारपीट
Thu, 13 Apr 2023 11:30 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 13 Apr 2023 11:30 AM IST
सार
करनाल से व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति थाने में शिकायत कर घर वापस लौट रहा था तो रास्ते में आरोपियों ने उसे घेर कर मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
हमला
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करनाल के घरौंडा थाने में शिकायत देने के बाद वापस लौट रहे व्यक्ति को आरोपियों ने रास्ते में घेर लिया। लाठी-डंडे और हथियारों से हमला कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों को देखकर आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस ने थाने में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस को आरोपियों का कोई सुराग तक नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
घायल व्यक्ति को सरकारी अस्पताल में कराया भर्ती
बरसत निवासी खजान सिंह ने बताया कि घरौंडा थाने में शिकायत देने के बाद घर लौट रहा था। वह जैसे ही सरकारी स्कूल कलहेड़ी के पास पहुंचा तो बाइक में अचानक खराब हो गया। गांव से छोटे भाई लखन को बुलाया। जोकि मौके पर आकर बाइक में ठीक करवाने के लिए गया। खजान सिंह स्कूल के आगे बैठा हुआ था। इसी दौरान पवन, काला, जीवन, अमर सिंह, पिन्ना आदि लोग आ गए।
विज्ञापन
आरोपियों ने लाठी-डंडे और तेजधार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों को देखकर आरोपी मौके से भाग निकले। गंभीर हालत में व्यक्ति को गांव के सरकारी अस्पातल में भर्ती कराया। जहां पर व्यक्ति की हालत चिंताजनक बनी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन