फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Dead body of former sarpanch of village Sohana of Karnal found on the road

Karnal: सड़क पर लहूलुहान मिला पूर्व सरपंच का शव, हत्या की आशंका

Mon, 18 Jul 2022 11:11 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 18 Jul 2022 11:11 PM IST
सार

सोमवार की सुबह परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पोस्टमार्टम हाउस के बाहर रोष प्रकट किया। परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
Dead body of former sarpanch of village Sohana of Karnal found on the road
मृतक जगबीर की फाइल फोटो। इस बाइक पर सवार थे मृतक जगबीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के करनाल के गांव सोहाना के पूर्व सरपंच का शव सड़क पर लहूलुहान हालत में मिला। सूचना पर रविवार की देर रात परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले में सोमवार की सुबह परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पोस्टमार्टम हाउस के बाहर रोष प्रकट किया। शिकायत के आधार पर सेक्टर-32, 33 थाना पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


गांव सोहाना निवासी अजीत ने बताया कि उसका छोटा भाई जगबीर कुमार गांव का पूर्व सरपंच था। 17 जुलाई की रात को करीब 10 बजे वह घर पर था तो छोटे भाई जगबीर कुमार के मोबाइल नंबर से उसके पास कॉल आई। साथ ही एक अनजान व्यक्ति ने सूचना दी कि कर्ण विहार वाली सड़क पर जगबीर लहूलुहान हालत में पड़ा है। इसके बाद वह और छोटा भाई जोगिंद्र सिंह कर्ण विहार वाली सड़क पर गए तो वहां काफी भीड़ लगी हुई थी।
विज्ञापन


उनमें से एक लड़के ने बताया कि एंबुलेंस को बुलाया गया है। इससे पहले कि परिजन बाइक पर जगबीर को लेकर अस्पताल जाते, वहां एंबुलेंस पहुंच गई। लोगों की मदद से जगबीर को एंबुलेंस में सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने आशंका जताई कि जगबीर की हत्या की गई है। उन्होंने जल्द से जल्द मामले की जांच कर आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग उठाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संदिग्ध करते थे पीछा, होली पर दी गई थी धमकी
मृतक के भाई ने बताया कि उसका भाई जगबीर कुमार अक्सर गांव से कार में सवार होकर मेरठ चौक पर कार सेल परचेज के दफ्तर मे आता जाता था। रविवार को उसकी कार उसका दोस्त राहुल मांग कर ले गया था, इस कारण वह गांव के ही लड़के की मोटरसाइकिल पर वापस आ रहा था। रास्ते मे इस बारे मे किसी ने उसकी मुखबिरी की है।

उसके भाई ने उसे एक दो बार पहले भी बताया था कि उसे ऐसा महसूस होता है कि कई बार कुछ संदिग्ध उसका पीछा करते हैं। इससे पहले होली वाले दिन रात के समय दो से तीन नकाबपोशों ने उसके भाई जगबीर को ओवरटेक करते हुए धमकी दी थी। उस समय उसके भाई ने डायल-112 पर कॉल कर इसकी सूचना भी दी थी।


जगबीर के भाई के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। - राजीव कुमार, थाना प्रभारी, सेक्टर- 32,33 थाना। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed