फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   culprit stiil out of arrest after one month of triple murder

तिहरे हत्याकांड में एक माह बीता, मुख्य आरोपी पकड़ से बाहर

Wed, 04 Jan 2017 12:20 AM IST
Updated Wed, 04 Jan 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
culprit stiil out of arrest after one month of triple murder
- फोटो : self
शहर की रामदेव कॉलोनी में आठ दिसंबर को हुए तिहरे हत्याकांड में लगभग एक माह बीत जाने के बाद भी हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने पर तीनों मृतकों के परिजन और दर्जनों लोग एसपी और ओएसडी अमरेंद्र सिंह से मिले। परिजनों ने एसपी से मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी और अपनी सुरक्षा की मांग की। परिजनों ने आरोपी कप्तान पर रखे पचास हजार रुपये के इनाम को बढ़ाने की भी मांग की। एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने लोगों को आश्वासन दिया की पुलिस हर प्रकार से उनकी सहायता करेगी। एसपी ने सीआईए वन इंचार्ज दीपक कुमार से बैठक कर तिहरे हत्याकांड केस की पूरी अपडेट ली। उन्होंने सीआईए इंचार्ज को मामले में कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

ये था मामला
बता दें कि आठ दिसंबर को शहर की रामदेव कालोनी स्थित ब्रह्मानंद चौक पर आरोपी कप्तान वासी रंगरूटी खेड़ा ने अपने आठ-दस अन्य साथियों के साथ फॉरर्चुनर में सवार होकर जा रहे नरेश वासी शिव कॉलोनी, गुलाब वासी बस्तली, राजेश जानी, चांद और मनोज वासी बस्तली की गाड़ी के सामने गाड़ी अड़ाकर अधंाधुंध गोलियां चला दी थी। मामले में गोलियां लगने से नरेश, गुलाब और राजेश की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। जबकि चांद और मनोज वासी बस्तली गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मृतकों के परिजनों ने एसपी को बताया कि हत्याकांड से एक घंटा पूर्व हत्याकांड का मुख्यारोपी कप्तान वासी रंगरूटीखेड़ा और उसके सभी साथी बस्तली गांव के एक युवक के कार्यालय में मौजूद थे।
विज्ञापन

आर्म्स लाइसेंस बनाने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग
एसपी से मिलने पहुंचे लोगों ने पीड़ित परिवारों के लोगों और गवाहों के आर्म्स लाइसेंस बनाने की मांग की। इस पर एसपी ने कहा कि इसके लिए प्रक्रिया चालू है, वह खुद उसको देखेंगे और जल्द लाइसेंस बना दिए जाएंगे। वहीं एसपी ने कहा कि वह पूरे केस की अपडेट लेने के बाद परिजनों की सुरक्षा भी बढ़ाएंगे। ताकि किसी भी प्रकार की जान की हानि न हो। इसके बाद परिजनों से ओएसडी अमरेंद्र सिंह से भी आर्म्स लाइसेंस जल्दी बनवाने की मांग की। ओएसडी ने भी जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 एसपी से मिलने वालों में बबलू जानी, सतपाल पूर्व सरपंच बस्तली, अनिल सरपंच बस्तली, प्रवीन शिव कॉलोनी, सतीश मराठा, सोनू शर्मा, मेहर सिंह जुंडला, सुरेंद्र मराठा दादूपुर, हवा सिंह, बिंदो जानी सहित सैंकडों लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed