{"_id":"575076ab4f1c1b43661099b6","slug":"collision-with-cow-smuggler-and-cow-cow-rcshak-one-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोतस्करों और गोरक्षकों में भिड़ंत, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोतस्करों और गोरक्षकों में भिड़ंत, एक की मौत
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Thu, 02 Jun 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
भिड़ंत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बुधवार देर रात दो स्थानों पर गोतस्करों की भिड़ंत हुई। तरावड़ी में पशुओं से भरी पांच गाड़ियां ले जा रहे गोतस्करों से गोरक्षक भिड़ गए। इसमें जमकर फायरिंग हुई। इसमें एक तस्कर की गोली लगने से मौत हो गई। दूसरे मामले में तीन गाड़ियों में लदे गोवंश को यूपी ले जाते समय जैसे ही तस्कर कुंजपुरा पहुंचे तो वहां पर नाके लगाए पुलिस कर्मचारियों पर फायरिंग कर दी। इसमें एक गोभक्त को गोली लगी है। उसे मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने गोवंश से भरी दो गाड़ियां काबू कर ली हैं, जबकि बदमाश तीन गाड़ियां यूपी की ओर ले गए। तरावड़ी पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज किया है, जबकि कुंजपुरा पुलिस ने अज्ञात पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। बृहस्पतिवार की सुबह आईजी सुभाष यादव व एसपी पंकज नैन ने घटनास्थल का मुआयना किया। उधर, गोरक्षकों को हिरासत में लेने से गुस्साए गोभक्तों ने एसपी और ओएसडी से मिलकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन
पहली घटना तरावड़ी के पास रंबा मोड़ के पास हुई। गोरक्षकों को सूचना मिली थी कि तस्कर गायों को लेकर जा रहे हैं। उन्होंने पीछा तो रंबा मोड़ पर पहुंचे तो पशु तस्करों और गोतस्करों के बीच अंधाधुंध फायरिंग हो गई। इस दौरान एक व्यक्ति इरफान निवासी बलहेड़ा की मौत हो गई। करीब एक घंटे तक चली फायरिंग के बाद तस्कर फरार हो गए। वहीं, पुलिस ने घटनास्थल से हथियार और पिस्तौल भी बरामद किए हैं। पुलिस ने गोरक्षक दल की गाड़ी को भी कब्जे में लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। साथ ही अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
दूसरी घटना कुंजपुरा थाना क्षेत्र की है। बुधवार रात कुंजपुरा थाना पुलिस ने गांव घीड़ के नजदीक नाका लगाया हुआ था। बृहस्पतिवार की अलसुबह तीन-चार बजे के बीच गायों से भरी तीन गाड़ियां आती दिखाई दीं। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो तस्करों ने गाड़ियां दौड़ा लीं। तस्करों की गाड़ियों के पीछे गोरक्षकों की गाड़ी भी लगी थी। पुलिस ने पीछा किया तो तस्करों ने पुलिस और गौ रक्षकों पर फायरिंग कर दी। एक गोली गोरक्षक धर्मेंद्र के हाथ में लगने से वह घायल हो गया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी कई राउंड फायर किए। धर्मेंद्र ने बताया कि हरियाणा की सीमा पर लगते यूपी के गांवों के गोतस्कर थे। इस मामले में अज्ञात लोगों पर कुंजपुरा थाना में हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है।
युवक को लगे 36 छर्रे, हत्या का केस दर्ज
तरावड़ी क्षेत्र के गांव गांगर के खेत में एक युवक इरफान का शव मिला। इसके नजदीक से ही गाड़ी के टायरों के निशान मिले। पुलिस की जांच में सामने आया है कि युवक की हत्या की गई है। युवक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। शरीर पर 36 छर्रों के निशान हैं। तरावड़ी थाना के प्रभारी नरेश शर्मा ने बताया कि हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
गोभक्तों ने सीबीआई जांच की मांग की
बृहस्पतिवार दोपहर को काफी संख्या में गोभक्त एसपी पंकज नैन से मिले। अगुवाई कर रहे आजाद सिंह आर्य व योगेंद्र आर्य आदि ने एसपी से मांग की कि इस मामले की सीबीआई से जांच कराई जाए। वहीं गोभक्तों ने यह भी कहा कि मरने वाले युवक के साथ उनकी फायरिंग नहीं हुई है। गोभक्तों ने सीएम के ओएसडी अमरेंद्र सिंह से मुलाकात करके हमलावर तस्करों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। गोभक्तों ने यह भी चेताया कि अगर युवक की मौत के मामले में गोभक्तों को उठाया गया तो वे आंदोलन करेंगे।
तरावड़ी में गौ तस्करों और गौ रक्षकों के बीच फायरिंग में एक युवक की मौत हुई है, जबकि दूसरे मामले में कुंजपुरा में दूसरे तस्करों ने पुलिस व गौ रक्षकों पर फायरिंग की है। दोनों मामलों में अलग अलग केस दर्ज किया है। मामले की निष्पक्षता से जांच की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की अलग अलग टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रहे हैं।
-पंकज नैन, एसपी, करनाल।