फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   case lodged against 12 people after cctv footage observation

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Wed, 04 Jan 2017 12:18 AM IST
karnal
karnal Updated Wed, 04 Jan 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
case lodged against 12 people after cctv footage observation
- फोटो : अमर उजाला

घरौंडा।

विज्ञापन
सरकारी अस्पताल में मेडिकल जांच के दौरान घायलों पर हमला करने के मामले को लेकर अस्पताल प्रशासन हरकत में आया गया है। अस्पताल के चीफ मेडिकल ऑफिसर ने सीसीटीवी फुटेज को पुलिस को सौंपते हुए अस्पताल में हमला करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लगभग 10 से 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि रविवार को गांव कालरम में दो गुटों में झगड़ा होने पर एक गुट के घायल लोग अस्पताल में मेडिकल जांच के दौरान पहुंचें, तो दूसरे गुट के लोगों ने अस्पताल में पहुंचकर मेडिकल जांच के दौरान ही उन पर हमला बोल दिया था। इससे पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया था और मेडिकल जांच कर रही डॉक्टर रीमा व नर्स ने भाग कर अपनी जान बचाई थी। अस्पताल परिसर में हुई पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलबीर सिंह ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस को की। एसएमओ ने घटना की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपते हुए अस्पताल के कामकाज में दखल देने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएमओ डॉ. कुलबीर सिंह ने बताया कि तीन दिन पूर्व मेडिकल जांच के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर हथियारों के साथ हमला बोल दिया था। इस दौरान अस्पताल के डॉक्टरों ने भाग कर अपनी जान बचाई थी। उन्होंने बताया कि घरौंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लड़ाई-झगड़े का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी सीएचसी के अंदर कई बार हमले हो चुके है, लेकिन अस्पताल में किसी प्रकार की कोई सुरक्षा न होने के कारण दिन-प्रतिदिन लड़ाई झगड़े के मामले बढ़ते रहते है। सुरक्षा को लेकर उच्चाधिकारियों से बात की गई है। इसके अलावा उन्होंने सीसीटीवी फुटेज के साथ पूरे मामले की शिकायत पुलिस को की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 10 से 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी राजबीर यादव ने बताया कि अस्पताल में मेडिकल जांच के दौरान कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अस्पताल में हमले की शिकायत अस्पताल की ओर से प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed