फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   attacked the young man, the contracts put fire, crime, karnal

शराब ठेकेदार के कारिंदों ने युवक पर किया हमला, ठेके को लगाई आग

Fri, 02 Sep 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Fri, 02 Sep 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
attacked the young man, the contracts put fire, crime, karnal
ठेके के सामान में लगाई आग। - फोटो : अमर उजाला

करनाल जिले के तरावड़ी स्थित करनाली गेट के पास मेन रोड पर वीरवार सुबह करीब 11 बजे एक युुवक पर शराब ठेकेदार के कारिंदों ने हमला कर दिया। आरोप है कि युवक के साथ लाठी डंडों व तलवारों से हमला किया गया और फायरिंग भी की गई। बाद में घायल को गभीर हालात में करनाल अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया। उधर, जैसे ही युवक के परिजनों को इस बात का पता चला तो वे गुस्सा गए और उन्होंने एकत्र होकर देसी शराब के ठेके हो ही आग लगा दी। इतना ही नहीं काफी संख्या में आए लोगों ने ठेके के अंदर का सामान बीच सड़क पर बाहर निकाल लिया और जाम लगा दिया। बाद में इस सामान को भी आग लगा दी गई।

विज्ञापन


परिजनों ने ठेके अंदर रखी शराब की बोतलों को भी बाहर फेंक दिया। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। करीब एक घंटे बाद तरावड़ी पुलिस की पीसीआर मौके पर पहुंची। पुलिस के आने के बावजूद प्रदर्शनकारी सामान की तोड़फोड़ करते रहे। डीएसपी विवेक चौधरी, थाना सदर से प्रतीक कुमार, महिला थाना प्रभारी,  इंद्री थाना प्रभारी, बुटाना थाना प्रभारी व नीलोखेड़ी से भी पुलिस के जवान व नीलोखेड़ी के तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे। काफी देर तक समझाने के बाद ही प्रदर्शनकारी माने। दो घंटे तक लगाए गए जाम में काफी संख्या में वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन


यह है मामला
घायल युवक गुटका के परिजनों ने बताया कि युवक कल जेल से छूटा था और पुलिस थाना तरावड़ी में जाकर अपना जमा सामान लेकर आ रहा था। इसी बीच युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि गुटखा पर एक फायर किया गया और उसकी टांगों व बाजुओं को तोड़ दिया गया है। वहीं, दूसरे पक्ष का आरोप है कि गुटका शराब के अवैध कारोबार से जुड़ा है। पुलिस का कहना है कि इस मामले को लेकर दोनों पक्षों में पहले भी झगड़ा हो चुका है, जिसमें केस दर्ज हैं। युवक की पिटाई के बाद मामला गरमा गया। देर शाम तक पुलिस केस दर्ज करने की कार्रवाई में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं ने वापस भेजी फायर ब्रिगेड की गाड़ी
प्रदर्शन के दौरान जब प्रदर्शनकारियों ने ठेके के सामान को बीच सड़क पर जला दिया। इसके बाद तरावड़ी पुलिस की ओर से इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। जब फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर आग बुझाने के लिए पहुंची तो वहां पर प्रदर्शनकारी महिलाओं ने फायर ब्रिगेड के चालक को डंडे दिखाते हुए वापस भेज दिया। इसके बाद जब भारी पुलिस बल तैनात किया गया। तब फायर बिग्रेड की गाड़ी को दोबारा बुलाया गया और शराब ठेके के सामान में लगी आग को बुझाया गया।


वर्जन
हमले के आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं, जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। यह पुरानी रंजिश से जुड़ा मामला है। दोनों पक्षों का विवाद शराब बेचने को लेकर है। जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।
विवेक चौधरी, डीएसपी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed