{"_id":"66c6dbaf500890e6080c003e","slug":"accused-attacked-dial-112-team-come-after-receiving-information-about-fight-in-karnal-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal: झगड़े की सूचना पर पहुंचीं डायल 112 की टीम पर किया हमला, लात-घूंसे मारे, वर्दी फाड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Karnal: झगड़े की सूचना पर पहुंचीं डायल 112 की टीम पर किया हमला, लात-घूंसे मारे, वर्दी फाड़ी
Thu, 22 Aug 2024 12:04 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 22 Aug 2024 12:04 PM IST
सार
ईएएसआई जगपाल सिंह के अनुसार उनके पास 21 अगस्त को गांव डिंगर माजरा निवासी सोनिया से सूचना मिली थी कि उसका देवर उसके साथ झगड़ा कर रहा है। वह पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
पुलिस पर हमला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
करनाल के गांव डिंगर माजरा में लड़ाई झगड़े की सूचना पर गई डायल 112 की टीम पर आरोपी ने हमला कर दिया। आरोपियों ने मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मचारियों के साथ मारपीट की और लात घूसे मारे। पुलिस कर्मचारियों पर पत्थर भी बरसाए। पुलिस कर्मचारियों की शिकायत पर घरौंडा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
ईएएसआई जगपाल सिंह के अनुसार उनके पास 21 अगस्त को गांव डिंगर माजरा निवासी सोनिया से सूचना मिली थी कि उसका देवर उसके साथ झगड़ा कर रहा है। वह एसपीओ राजेंद्र के साथ मौके पर पहुंचे तो पता चला कि सोनिया ने अपने देवर बलिंद्र पर आरोप लगाए कि वह उसके व उस परिवार के साथ मारपीट कर रहा है। इस बारे में जब व बलिंद्र से बात करने लगे तो उसने एसपीओ राजेंद्र व मेरे साथ हाथापाई की, गालियां दी और एसपीओ को बार बार जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने हम दोनों के साथ मारपीट भी की। सरकारी काम में बाधा डाली। आरोपी ने उन्हें लात घूसे मारे और गली में पड़े पत्थर उठाकर भी फेंके। उनका गिरेबान पकड़कर वर्दी भी फाड़ दी।
विज्ञापन
पुलिस कर्मचारियों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अभी मामले की जांच की जा रही है। - राजपाल, थाना प्रभारी घरौंडा
विज्ञापन