फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   रोडवेज की खड़ी बस से टकराई बाइक, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

रोडवेज की खड़ी बस से टकराई बाइक, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

Tue, 26 Feb 2019 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज की खड़ी बस से टकराई बाइक, एक युवक की मौत, दूसरा घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। नई अनाज मंडी फ्लाईओवर पर रोडवेज बस के साथ टक्कर हो जाने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी।
बुढ़नपुर निवासी दीपक (25) हैफेड के गोदाम में काम करता था। बड़ा गांव निवासी सन्नी भी उसके साथ गोदाम मेें काम करता था। रविवार को दीपक व सन्नी काम से छुट्टी करके बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह फ्लाईओवर पर नई अनाज मंडी के पास पहुंचे, तो उनकी बाइक जीटी रोड पर खड़ी कुरूक्षेत्र डिपो की रोडवेज बस के साथ टकरा गई। टक्कर लगने से बाइक सवार दोनों युवक जीटी रोड पर बुरी तरह से गिरकर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दीपक हो मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि रविवार को कुरुक्षेत्र डीपो बस के टायर में पंचर होने के कारण जीटी रोड पर खड़ी थी। दीपक व सन्नी की बाइक खड़ी बस से टकरा गई, जिसमें दोनों युवक घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां दीपक ने दम तोड़ दिया। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो साल पहले हुई थी दीपक की शादी, एक साल का है बेटा
जसमेर ने बताया कि उसका भाई दीपक हैफेड के गोदाम में काम करता था। दो साल पहले ही दीपक की शादी कैथल जिले में हुई थी। उसका एक साल का बेटा है। जिसे अभी बाप का मतलब भी नहीं पता। दीपक की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed