फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   भट्टे पर काम करने वाले मजूदर की ईंट व कस्सी का बिंडा मारकर की हत्या

भट्टे पर काम करने वाले मजूदर की ईंट व कस्सी का बिंडा मारकर की हत्या

Tue, 23 Apr 2019 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
भट्टे पर काम करने वाले मजूदर की ईंट व कस्सी का बिंडा मारकर की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। तरावड़ी स्थित नेशनल भट्टा कंपनी कुडक पर काम करने वाले एक मजदूर के सिर में ईंट व कस्सी का बिंडा मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर तीन व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में बिहार के जिला नालंदा के गांव बडिया निवासी कारी देवी ने बताया कि वह उसका पति ननकु मांझी और चार बच्चे नेशनल भट्टा कंपनी कुडक में ही रहते थे और ईंट पाथने का काम करते हैं। 21 अप्रैल की शाम को वे सभी खाना खाकर अपनी झुग्गी में सोने के लिए लेट गए थे। इसी दौरान आरोपी धर्मेंद्र चौधरी वासी अंबा बिघा बिहार आया और उनकी झुग्गी के सामने आकर गालियां देने लगा। जब उसका पति झुग्गी से बाहर आया और धर्मेंद्र को कहना लगा की गालियां क्यों दे रहा है तो धर्मेंद्र ने ईंट उठाकर उसके पति के सिर में मारी और फिर कस्सी को उल्टा कर उसका बिंडा भी उसके पति के सिर में मारा। वह अपने पति का बचाव कर रही थी, लेकिन वह नहीं रुका, इसके बाद धर्मेंद्र के साथी राकेश व मुकेश दोनों भाइयों ने भी उसके पति के साथ मारपीट की। उसका पति बेहोश हो गया और उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसने यह सारी घटना अपने देवर को बताई तब जाकर वे बदमाश फरार हुए।


नेशनल भट्टा कंपनी पर काम करने वाले मजदूर की हत्या के मामले में तीनों आरोपी धर्मेंद्र, राकेश व मुकेश को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा और पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।-जसमेर सिंह, तरावड़ी थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed