फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   देर रात को एक युवक ने अपने दोस्तों के साथ पहले तोड़ कार के शीशे, फिर घर में घुसकर किया पति, पत्नी व बेटे पर हमला

देर रात को एक युवक ने अपने दोस्तों के साथ पहले तोड़ कार के शीशे, फिर घर में घुसकर किया पति, पत्नी व बेटे पर हमला

Sat, 12 Jan 2019 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
देर रात को एक युवक ने अपने दोस्तों के साथ पहले तोड़ कार के शीशे, फिर घर में घुसकर किया पति, पत्नी व बेटे पर हमला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। हांसी रोड स्थित शिवाजी कॉलोनी में देर रात कुछ युवकों ने शिवकुमार के घर में घुसकर उसकी पत्नी व बेटे पर हमला कर दिया। इस आरोपियों ने पहले तो उनके घर के बाहर खड़ी कार के शीशे तोड़ दिए और फिर घर पर हमला किया। घायल अवस्था में शिवकुमार सहित अन्य पड़ोसियों ने रात को 100 नंबर पर फोन किया, करीब 20 मिनट बाद पुलिस आई, लेकिन इससे पहले पांच से छह युवक तो दौड़ गए और मुख्य आरोपी पकड़ा गया। शिवकुमार ने अपनी पत्नी व बेटे का मेडिकल कराकर पुलिस को शिकायत दी।

इतना ही नहीं आरोपी युवक की मां व पिता ने दोपहर को दोबारा शिवकुमार के घर पर हमला बोल दिया और उसकी पत्नी के साथ हाथापाई की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिव कुमार ने बताया कि गुरुवार रात को करीब 12 बजे उनके घर से पिछली गली में रहने वाला एक युवक अपने छह सात दोस्तों के साथ आया और उसने सबसे पहले लाठी-डंडों से उनके घर के बाहर खड़ी उनकी कार के शीशे तोड़ दिए और बाद में गेट पर डंडे से वार किया। शोर की आवाज सुनकर जैसे वह बाहर आए तो उन युवकों ने उन्हें लाठी डंडों से मारना शुरू कर दिया। इस हमले में शिव कुमार, उसकी पत्नी व बेटा घायल हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। सदर बाजार चौकी प्रभारी जयनारायण ने बताया कि कुछ युवकों ने शिव कुमार के घर पर हमला कर दिया था, लेकिन बाद में दोनों पक्षों ने राजीनामा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed