{"_id":"5c12ae3f42c7925ce95f5eee","slug":"71544728127-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात भर तड़पती रही गर्भवती महिला, सुबह मृत बच्ची को दिया जन्म, परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रात भर तड़पती रही गर्भवती महिला, सुबह मृत बच्ची को दिया जन्म, परिजनों ने किया हंगामा
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज गुरुवार को डिलीवरी के दौरान एक बच्ची की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगा मेडिकल कॉलेज परिसर में जमकर हंगामा किया। सूचना मिलकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।
मूनक निवासी सुरेश ने बताया कि उसके भतीजे की पत्नी पुष्षा को वे बुधवार सुबह करीब 6 बजे डिलीवरी कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में लेकर आए थे। रात को किसी डॉक्टर और नर्स ने उसकी देखभाल नहीं की। पुष्षा के पास उसकी चाची रीना थी। पूरी रात पुष्षा दर्द से तड़पती रही, उसकी चाची ने डॉक्टर और नर्स को भी कहा कि पुष्षा को ज्यादा दर्द हो रहा है लेकिन किसी ने पुष्षा को नहीं देखा। जब सुबह करीब साढ़े आठ बजे डिलीवरी हुई तो पुष्षा ने एक मृत बच्ची को जन्म दिया। सुरेश ने आरोप लगाया कि रात को डॉक्टर व नर्स की लापरवाही के कारण ही उस बच्ची की जान गई है। यदि डॉक्टर रात को ही पुष्षा को देख लेते तो बच्ची की जान बच सकती थी। उन्होंने बताया कि पुष्षा की यह पहली डिलीवरी थी।
मूनक निवासी एक महिला की डिलीवरी हुई है जिसने मृृत बच्ची को जन्म दिया है। परिजनों ने डॉक्टर व नर्स लापरवाही का आरोप लगाया है। जिसकी जांच की जा रही है।
- डॉ. मुनिष पुरूथी, डीएमएस, कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज, करनाल।