{"_id":"5b9d5827867a557fee02623b","slug":"71537038375-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरफ्तारी के चौथे दिन पुलिस ने किया पांचों आरोपियों को खुलासा, चार आरोपी अभी भी हैं फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गिरफ्तारी के चौथे दिन पुलिस ने किया पांचों आरोपियों को खुलासा, चार आरोपी अभी भी हैं फरार
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। मेरठ रोड स्थित भाई-बहन मंदिर में दो पुजारियों सहित चार लोगों की हत्या और एक पुजारी को घायल करने वाले आरोपियों के नाम का खुलासा पुलिस ने गिरफ्तारी के चौथे दिन किया। पुलिस के अनुसार ये पांचों आरोपी यूपी के जिला सहारनपुर के रहने वाले हैं। जो खानाबदोश जाति से संबंध रखते हैं और अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देते हैं और फिर अपना स्थान बदल लेते हैं।
इस गिरोह के सदस्यों ने इससे पहले भी उतर प्रदेेश और पंजाब में चोरी और लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों से लूट का सामान भी बरामद कर लिया है, अभी आरोपी पुलिस रिमांड पर चल रहे हैं 17 सितंबर को पुलिस दोबारा इन आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी। एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि उन्होंने यूपी के सहारनपुर जिला निवासी शाहरूख, आजाद, अरूण उर्फ रई, सलमान को गिरफ्तार किया हुआ है।
इन आरोपियों ने 18 अगस्त की रात को अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर भाई बहन मंदिर में सो रहे तीन पुजारियों और दो सेवादारों पर जानलेवा हमला किया था, जिसमें मौके पर ही एक सेवादार और एक पुजारी की मौत हो गई थी और एक पुजारी और एक सेवादार ने चंडीगढ़ पीजीआई में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। इन में एक पुजारी घायल हो गया था, जिसकी अभी तबीयत ठीक है। इन पांचों आरोपियों को यूपी और हरियाणा बोर्ड से 11 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था और 12 सितंबर को कोर्ट में पेश कर पांच दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे एक गाड़ी में सवार होकर इस वारदात को अंजाम देने के लिए आए थे। उन्होंने बडौली के समीप अपनी गाड़ी को रोक दिया और यमुना से होते हुए पैदल रात को मंदिर में घुसे थे। मंदिर के समीप से ही उन्होंने पेड़ की टहनियों को तोड़कर हथियार के रूप में प्रयोग किया और वारदात को अंजाम दिया। इस गिरोह के अभी चार आरोपी फरार है, जिन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
ये किया लूट का सामान बरामद
पुलिस रिमांड के दौरान पुलिस ने पांचों आरोपियों से पुजारियों और सेवादारों से लूटे हुए दो पर्स, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड बरामद कर लिया है। इसके साथ ही वारदात में प्रयोग किए गए पांच डंडे भी बरामद कर लिए हैं।