फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   सीसीटीवी कैमरों की मदद से काबू किया चोर गिरोह, चार वारदातें कबूली

सीसीटीवी कैमरों की मदद से काबू किया चोर गिरोह, चार वारदातें कबूली

Fri, 12 Oct 2018 12:35 AM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरों की मदद से काबू किया चोर गिरोह, चार वारदातें कबूली
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। घरों में चोरी करने वाले गिरोह के छह सदस्यों को सिटी थाना पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से काबू किया है। आरोपियों ने चोरी की चार वारदात का खुलासा हुआ है। पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। सिटी थाना प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया के निर्देश पर उन्होंने घरों में चोरी करने वाले आरोपियों को पकड़ने के लिए मुख्य सिपाही गुरपाल सिंह और मुख्य सिपाही गौरव कुमार के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया। जिन्होंने आरोपियों की तलाश के लिए जिन घरों में चोरी हुई है, वहां के सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। इसी प्रकार, 6 अक्तूबर की रात को सेक्टर-14 पार्ट टू में एक एनआरआई के घर से चोर डॉलर व विदेशी घड़ी चोरी कर ले गए थे और साथ ही सीसीटीवी भी तोड़ गए थे। वहां डीवीआर से उन आरोपियों की फुटेज निकाली और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। मुख्य सिपाही गुरपाल सिंह की टीम ने 9 अक्तूबर को आरोपी प्रवीन उर्फ दीपा वासी गली नंबर 8 अशोक नगर मेरठ रोड करनाल को गंदे नाले के समीप से गिरफ्तार कर लिया और आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल किया। इस दौरान उसने अपने साथी मनदीप वासी चंबा कॉलोनी करनाल, अनुज, गुरमीत, अनिल वासी गली नंबर-8 अशोक नगर करनाल, संदीप वासी गली नंबर-7 अशोक नगर करनाल को भी अशोक नगर करनाल से गिरफ्तार कर लिया।

चोरी का सामान किया बरामद
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों से तीन एलसीडी टीवी चार मोबाइल, एक कैमरा, दो हीरे की रिंग और एक सोने की, 12 घड़िया जिसमें तीन घड़ी विदेशी हैं। 10 चश्मे, 600 रुपये कैश, दो डॉलर, मोबाइल चार्जर और मोबाइल की बैटरी बरामद की।
विज्ञापन


ये वारदात का हुआ खुलासा
आरोपियों सात अक्तूबर को सेक्टर-14 पार्ट 2 में एक एनआरआई के घर पर चोरी की थी। मीरा घाटी प्रीतम नगर करनाल और एक वारदात मेरठ रोड करनाल पर स्थित एक टायरों की दुकान में, सिविल लाइन थाना के क्षेत्र में सेक्टर-14 में गंदे नाले के पास भी एक चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed