{"_id":"5b1043214f1c1b906e8b58c4","slug":"61527792417-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मत्था टेकने आ रहे परिवार के सदस्यों की गाड़ी को दूसरी कार ने मारी टक्कर, डिवाइ़डर पार पहुंची तो ट्रक ने रौंदा, पांच की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मत्था टेकने आ रहे परिवार के सदस्यों की गाड़ी को दूसरी कार ने मारी टक्कर, डिवाइ़डर पार पहुंची तो ट्रक ने रौंदा, पांच की मौत
Updated Fri, 01 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नीलोखेड़ी (करनाल)। तरावड़ी स्थित गुरुद्वारा शीशगंज में मत्था टेकने के लिए आ रहे एक परिवार की गाड़ी को जीटी रोड पर नीलोखेड़ी के गांव समानाबाहु के समीप एक दूसरी कार ने साइड मार दी। इससे गाड़ी अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर क्रॉस करते दूसरी दिशा में पहुंच गई, जहां सामने से आ रहे एक ट्रक ने गाड़ी को रौंद दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और मौके पर गाड़ी में सवार पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में मां, बेटी, बेटा, दामाद व बहन शामिल हैं।
आस-पास के लोगों ने कार से शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में भिजवा दिए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक चालक को काबू कर लिया। साथ ही क्षतिग्रस्त वाहनों को साइड में लगवाकर ट्रैफिक को सुचारू किया। इससे पहले, हादसे के कारण जीटी रोड पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति रही।
खानुपरा निवासी परविंद्र सिंह उर्फ काका ने बताया कि उसके भतीजे हरिंद्र सिंह की शादी 31 मार्च, 2018 को यमुनानगर जिले के दरियापुर के जोगिंद्र सिंह की बेटी मनजिंद्र कौर के साथ हुई थी। इसके लिए मनजिंद्र कौर के परिजनों ने तरावड़ी के एतिहासिक श्रीशीशगंज गुरुद्वारा में माथा टेकने की मन्नत मांगी थी। उसी मन्नत को पूरा करने के लिए वे गुरुवार को सुबह दरियापुर निवासी रजवंत कौर (48), अपने बेटे गुरविंद्र सिंह हैप्पी (20), बेटी मनजिंद्र कौर (21), दामाद हरिंद्र सिंह (22) व बहन जसविंद्र कौर (45) के साथ कार में सवार होकर तरावड़ी स्थित गुरुद्वारा में माथा टेकने जा रहे थे। इस दौरान, जब उनकी गाड़ी नीलोखेड़ी के गांव समानाबाहु के पास पहुंची तो उनके साथ ही चल रही एक अन्य कार ने उनकी गाड़ी को साइड मार दी। इस कारण उनकी कार अनियंत्रित हो गई और एक लोडर से टकराती हुई डिवाइडर पार कर दूसरी सड़क पर पहुंच गई। यहां पर तेज गति से आ रहे ट्रक के साथ जबरदस्त टक्कर हो गई। आधी से ज्यादा कार ट्रक के नीचे घुस गई। इस कारण उन सभी की मौत हो गई। थाना बुटाना प्रभारी विक्रांत सिंह ने बताया ट्रक चालक को काबू कर लिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।