फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   दुकान के बाहर रखे सामान पर कुते से पेशाब कराने पर विवाद, दुकानदार व पार्षद सोनिया पंडित के परिवार में हाथापाई और मारपीट

दुकान के बाहर रखे सामान पर कुते से पेशाब कराने पर विवाद, दुकानदार व पार्षद सोनिया पंडित के परिवार में हाथापाई और मारपीट

Mon, 09 Apr 2018 12:29 AM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
दुकान के बाहर रखे सामान पर कुते से पेशाब कराने पर विवाद, दुकानदार व पार्षद सोनिया पंडित के परिवार में हाथापाई और मारपीट
दुकान के बाहर रखे सामान पर कुत्ते ने किया पेशाब, दुकानदार और पार्षद के परिवार भिड़े
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। शहर के वार्ड नंबर-10 में होली मोहल्ला चौक स्थित एक जरनल स्टोर के बाहर रखे सामान पर पार्षद के कुत्ते ने पेशाब कर दिया। इसके बाद विवाद बढ़ गया। कुत्ते के पेशाब करने से शुरू हुई बात दुकानदार और पार्षद परिवार के सदस्यों के बीच हाथापाई तक पहुंच गई। दुकानदार ने दावा किया कि उसे पार्षद, उसके पति और अन्य ने पीटने के साथ धमकी दी है। दूसरी तरफ, पार्षद इसे राजनीतिक साजिश करार देकर सभी आरोपों को निराधार बता रही हैं। सिटी थाना पुलिस ने दुकानदार सुभाष गुप्ता की शिकायत पर वार्ड नंबर-10 की पार्षद सोनिया पंडित, उसके पति पूर्व पार्षद नरेंद्र पंडित, भाई संजय पंडित, नाबालिग बेटे और भतीजे गोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में जरनल स्टोर संचालक सुभाष गुप्ता ने बताया कि पांच अप्रैल शाम सात बजे पूर्व पार्षद नरेंद्र पंडित का भाई संजय अपने पालतू दोनों कुत्तों को लेकर आया था। वह दुकान के बाहर रखे सामान पर पेशाब करवाने लगा। दुकानदार का आरोप है कि इससे पहले भी कई बार वह कुत्तों से सामान पर पेशाब करवा चुका है। वह रोजाना जानबूझ कर उनकी दुकान के बाहर कुत्तों को लाता है। पांच अप्रैल को उसने संजय को ऐसा कराने से रोका तो संजय ने धमकी दी। आरोप है कि संजय ने यहां तक कहा कि वह दुकान के अंदर भी कुत्ते से पेशाब कराएगा। आरोप है कि इसके बाद आरोपी कुत्ते को दुकान के अंदर ले आया और दुकान के अंदर भी पेशाब करा दिया। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के परिवार के सदस्य आमने सामने आ गए। करीब रात आठ बजे पार्षद सोनिया पंडित, नरेंद्र पंडित और दो अन्य के साथ आया और उसके साथ दुकान में घुसकर मारपीट करनी शुरू कर दी। जब उसके भाइयों ने उसे छुड़वाने का प्रयास किया तो उन्होंने उनकी भी पिटाई कर दी।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना, जांच में जुटी पुलिस
जनरल स्टोर में लगे सीसीटीवी में सारी घटना कैद हो चुकी है। जरनल स्टोर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में संजय पंडित कुत्ते तो ले जाता नजर आ रहा है और कुत्ता पेशाब भी करता दिख रहा है। इसके बाद आठ बजे दुकानदार सुभाष गुप्ता के साथ दुकान के अंदर हुई मारपीट की भी पूरी घटना कैमरे में कैद है। हालांकि, दुकान के बाहर क्या हुआ, इस बारे में दोनों ही पक्ष अलग-अलग बयान दे रहे हैं। दोनोें ही एक-दूसरे पर पहले झगड़ा करने के आरोप लगा रहे हैं। इस बारे में सिटी थाना प्रभारी राजबीर सिंह का कहना है कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है। उससे पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि सच क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप झूठे, राजनीतिक प्रपंच : सोनिया पंडित (फोटो-30)
यह एक राजनीतिक प्रपंच है। दुकानदार और उसके भाइयों ने उनके देवर संजय को पहले धक्का दिया था। इस कारण उसके हाथ से कुत्ता छूट गया और वो उसकी दुकान में घुस गया। जो सीसीटीवी कैमरे में कैद है। उस दौरान संजय कुत्ते को दुकान से बाहर निकाल रहा था। दुकानदार ने ही पहले मारपीट शुरू की थी। इस कारण बच्चों में झगड़ा हो गया था। कुत्ता हाथ से छूटकर दुकान में घुस गया। हम हर जांच के लिए तैयार हैं। दुकानदार ने दुकान के अंदर की सीसीटीवी फुटेज दिखाई है, जबकि दुकान के बाहर उसके भाई और अन्य ने मेरे परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की थी। हम इस मामले को भाईचारे से निपटाने के लिए तैयार थे। वैसे भी दुकानदार गली में सामान रखकर अतिक्रमण कर रहा है। यह गलत है।

-सोनिया पंडित, पार्षद, वार्ड नंबर-10

(फोटो-31)
मैंने पूरा मामला पुलिस को बता दिया है। इससे पहले भी मेरे साथ पार्षद सोनिया पंडित के परिवार के सदस्य विवाद कर चुके हैं। वे जानबूझकर कुत्ते को यहां पर लाते हैं और सामान पर पेशाब कराते हैं। मारपीट की सीसीटीवी फुटेज भी दी है। पार्षद सोनिया पंडित और नरेंद्र पंडित दुकान के बाहर खड़े थे, जबिक उसके परिवार के सदस्यों ने अंदर आकर मारपीट की। दुकान के बाहर भी मेरे साथ हाथापाई की गई।
-सुभाष गुप्ता, दुकानदार।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed