फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   बाल सुधार गृह में तोड़फोड़ मामले में 16 बंदियों को भेजा जेल

बाल सुधार गृह में तोड़फोड़ मामले में 16 बंदियों को भेजा जेल

Wed, 03 Apr 2019 01:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
बाल सुधार गृह में तोड़फोड़ मामले में 16 बंदियों को भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घरौंडा (करनाल)। मधुबन स्थित बाल सुधार गृह में मारपीट और तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने 16 बंदियों को प्रोटेक्शन वारंट पर लेकर न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में करनाल जेल में भेज दिया है। उधर, जांच कमेटी पूरे मामले की जांच कर रही है।

बता दें कि बीती शनिवार को मधुबन बाल सुधार गृह में दो बंदियों के गुटों में झगड़ा हो गया था। इसमें हाउस में तोड़फोड़ कर रिकॉर्ड भी जलाया गया था। पुलिस ने इस मामले में 33 नामजद करते हुए 105 बंदियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही थी। पुलिस ने मंगलवार को 16 बंदियों (18 साल से ऊपर) के प्रोटेक्शन वारंट लेकर लिया और उनको कोर्ट में पेश किया गया। मधुबन थाना प्रभारी तरसेम सिंह ने बताया कि मधुबन सेफ्टी हाउस में झगड़ा करने व तोड़फोड़ करने के मामले में 33 को नामजद करते हुए 105 बंदियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। मंगलवार को 16 बंदियों को प्रोटेक्शन वारंट लेकर कोर्ट में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed