{"_id":"5ae373d34f1c1b3c0a8b6d1f","slug":"51524855763-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह में हुआ झगड़ा, बीच बचाव किया तो दोस्त के दामाद ने युवक को चाकू से गोदकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी समारोह में हुआ झगड़ा, बीच बचाव किया तो दोस्त के दामाद ने युवक को चाकू से गोदकर मार डाला
Updated Sat, 28 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
शादी समारोह में हुआ झगड़ा, बीच बचाव किया तो दोस्त के दामाद ने युवक को चाकू से गोदकर मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। सेक्टर-6 स्थित जीवो मंगलम के समीप वीरवार देर रात को बारात में आए 27 वर्षीय एक युवक से बेइज्जती का बदला लेने के लिए दो युवकों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। युवक अपने दोस्त के बेटे की बारात में आया हुआ था और उसी दोस्त के दामाद ने अपने भाई के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को बुलाया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को कब्जे में ले लिया है और मृतक की पत्नी के बयान पर दो व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
मृतक की पत्नी चांदनी ने बताया कि उसका पति गोविंद साहनी राजमिस्त्री का काम करता था। वह बिहार के तिताराबाद चलपुरा के रहने वाले हैं और पिछले दो साल से वे कर्ण विहार में किराए के मकान में रह रहे हैं। 26 अप्रैल को उनके पति के दोस्त फूलचंद के बेटे की शादी थी। वह भी अपने पति के साथ शादी में गई हुई थी। वहां फूलचंद का दामाद हकीकत नगर निवासी विक्की अपने भाई प्रवीन व अन्य दोस्तों के साथ आया हुआ था। फूलचंद के दामाद ने शराब पीकर पंकज नाम के एक व्यक्ति के साथ झगड़ा कर लिया और उसे पीटने लगा। उसके पति ने बीच बचाव किया तो आरोपी विक्की व प्रवीन ने उसके पति के साथ भी मारपीट करनी शुरू कर दी। इसे देख फूलचंद ने दोनों आरोपियों को डांटा और घर से जाने को कह दिया। इसके बाद दोनों आरोपियों ने उसके पति को जान से मारने की धमकी दी और चले गए। इसके बाद वह अपने पति के साथ घर वापस आ गई तो शाम को उसके पति को दोस्त गोविंद बारात में लेकर गया। सेक्टर-6 में जीवो मंगलम के समीप उसके पति को आरोपी विक्की व उसके भाई प्रवीण ने उसके पति पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान बारात में हड़कंप मंच गया और आसपास के लोग उसके पति को अस्पताल लेकर गए तो वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बाक्स
दो साल पहले हुई थी शादी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है घटना
चांदनी ने बताया कि उसकी दो साल पहले गोविंद साहनी के साथ शादी हुई थी। वह भी अपने पति के साथ करनाल आ गई थी और वे कर्ण विहार में किराए के मकान पर रह रहे थे। चांदनी ने बताया कि उसके पति की चाकू गोदकर हत्या की सारी घटना जीवो मंगलम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
वर्जन
सेक्टर-6 में चाकू गोदकर कर्ण विहार निवासी गोविंद की हत्या के मामले में दो व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की धरपकड़ जारी है। जीवो मंगलम में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी बरामद कर लिया है, जिसमें घटना कैद हो चुकी है। जल्द ही दोनों आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
- मोहन लाल, थाना प्रभारी, सिविल लाइन करनाल।