फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   45 cows poisoned and killed in Karnal, four accused arrested

Karnal: 45 गायों की मौत के मामले में बड़ा खुलासा, खाल-हड्डी के धंधेबाजों ने दिया था गायों को जहर, चार गिरफ्तार

Mon, 13 Feb 2023 02:17 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 13 Feb 2023 02:17 AM IST
सार

आरोपी कुरुक्षेत्र के शाहबाद, करनाल, अंबाला और जम्मू कश्मीर के रहने वाले हैं। गोशाला नंदी ग्राम में 45 गायों की मौत के मामले की जांच पुलिस तो कर ही रही थी, साथ ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी मंडलायुक्त डॉ. साकेत कुमार की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय जांच कमेटी का गठन किया था।

विज्ञापन
45 cows poisoned and killed in Karnal, four accused arrested
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

हरियाणा के करनाल में नगर निगम की फूसगढ़ स्थित गोशाला नंदी ग्राम में 26 जनवरी की रात 45 गायों की मौत का राज खुल गया है। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए कुरुक्षेत्र जिले के शाहबाद की डेहा बस्ती निवासी विशाल, करनाल की मंगल कॉलोनी निवासी रजत, अंबाला कैंट की डेहा बस्ती निवासी सोनू और जम्मू कश्मीर की झुग्गी-झोपड़ी निवासी सूरज को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी फरार बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


गोशाला नंदी ग्राम में 45 गायों की मौत के मामले की जांच पुलिस तो कर ही रही थी, साथ ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी मंडलायुक्त डॉ. साकेत कुमार की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय जांच कमेटी का गठन किया था। जिसने अंतरिम रिपोर्ट भी सरकार को दी है। घटना के 10 दिन बाद आई फ़एसएल रिपोर्ट में ये स्पष्ट हुआ था कि गायों की मौत जहर से हुई है।
विज्ञापन


जहर हरी घास में न होकर, गायों को मारने के लिए इरादतन दिए जाने के संकेत थे। इसके बाद जब पुलिस ने हड्डी खाल का कार्य करने वालों का नेटवर्क खंगाला और 26 जनवरी की रात गोशाला में मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रैक किया तो पांच मोबाइल फोन नंबरों की जानकारी मिल गई। शक तब और बढ़ा, जब ये मोबाइल फोन नंबर गोशाला के नहीं निकले। इसके बाद पुलिस ने मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआईए-2 प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि पहले ये लोग एक या दो गायों को जहर देते थे, लेकिन 26 जनवरी की रात नशे में होने के कारण 45 गायों को गोशाला जाकर गुड़ में मिलाकर सल्फास का पावडर खिला दिया। जिससे कुछ ही देर में गायों की मौत हो गई। गिरफ्तार आरोपियों का एक साथी शाहबाद की डेहाबस्ती निवासी अमर फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।


ये सभी आरोपी मृत गोवंश की खाल व हड्डी का धंधा करते हैं। गिरफ्तार चारों आरोपियों को पुलिस सोमवार को न्यायालय में पेश करेगी, साथ ही उन्हें रिमांड पर लेने का प्रयास किया जाएगा, ताकि उनसे पूछताछ कर ये जानकारी हासिल कर सकें कि उन्होंने कहां-कहां गोवंश को मारा है, उनके और कौन साथी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed