{"_id":"5c816c93bdec22142f019b4a","slug":"41551985811-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चोरी करने वाले तीन आरोपियों से पुलिस ने चोरी की आठ बाइकें की बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक चोरी करने वाले तीन आरोपियों से पुलिस ने चोरी की आठ बाइकें की बरामद
रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
करनाल। पुलिस की एंटी ऑटो थेफ्ट टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बाइक चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इन आरोपियों से चोरी की हुई आठ बाइकें बरामद कर ली हैं और आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। एंटी ऑटो थेफ्ट टीम के इंचार्ज उप निरीक्षक रोहताश सिंह ने बताया कि उन्होंने आरोपी गुरप्रीत उर्फ गोपी वासी गुरुनानकपुरा असंध को चोरी की बाइक के साथ सालवन रोड असंध से गिरफ्तार किया। आरोपी राजन वासी बसंत बिहार करनाल को नेवल नहर पुल से चोरी की बाइक के साथ काबू किया गया। आरोपियों से पूछताछ की गई तो आरोपी गुरप्रीत उर्फ गोपी ने बताया कि उसने व उसके अन्य साथी दलजीत उर्फ मंगा वासी गुरुनानकपुरा असंध ने बाइक चोरी व छिनने की वारदात को अंजाम दिया है। 5 मार्च को आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया गया। इसके बाद आरोपी दलजीत उर्फ मंगा 6 मार्च को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने बताया कि वर्ष 2017 में थाना निसिंग के क्षेत्र से उन्होंने एक व्यक्ति से बाइक छीनी थी। थाना निसिंग में विक्की वासी ब्रास के ब्यान पर मामला दर्ज है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से चोरी की हुई पांच ओर बाइक बरामद की गई। इसके अलावा आरोपी राजन से चोरी की हुई तीन बाइक बरामद की गई। तीनों आरोपियों से चोरी की 8 बाइकें बरामद की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।