फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   निसिंग के एक आढ़ती पर करोड़ों रुपये लेकर फरार होने का आरोप, पुलिस ने किया मामला दर्ज

निसिंग के एक आढ़ती पर करोड़ों रुपये लेकर फरार होने का आरोप, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Fri, 13 Jul 2018 12:09 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
निसिंग के एक आढ़ती पर करोड़ों रुपये लेकर फरार होने का आरोप, पुलिस ने किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

निसिंग (करनाल)। शहर की नई अनाज मंडी में आढ़ती का कार्य करने वाला एक व्यापारी ने कई गांवों के लोगों से करोड़ों रुपये ठगकर फरार होने का आरोप लगाया है। उनका यह भी कहना है कि लोगों के आढ़ती शमशेर सिंह आहूं निवासी करोड़ों रुपये लेकर विदेश भागने की फिराक में है। पुलिस में दी अपनी शिकायत में गुलाब सिंह डाचर, बलवान सिंह मंजूरा, कुलदीप सिंह, मेहर सिंह, बलजीत सिंह व महल सिंह डाचर सहित अन्य का आरोप है कि निसिंग नई अनाज मंडी में आढ़ती शमशेर सिंह विनोद कुमार के नाम से फर्म बनाई हुई थी, जो क्षेत्र के लोगों से एक करोड़, 22 लाख, 67 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। इसकी शिकायत थाना पुलिस को की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लोगों को लालच देकर उनसे रुपये ऐंठता था। उन्होंने बताया कि लोगों को सस्ती जमीन, दुकान व मकान दिलवाने का झांसा देता था। मंजूरा निवासी आरोपी के जीजा बलवान सिंह ने बताया कि मेरी 6.5 एकड़ जमीन बेचकर 78 लाख, 50 हजार रुपये आरटीएस के तहत मेरे खाते से अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। गुलाब सिंह डाचर निवासी से भी 25 लाख रुपये, कुलदीप सिंह पांच लाख रुपये, मेहर सिंह से चार लाख 17 हजार रुपये व बलजीत सिंह से 10 लाख रुपये ठग फरार हो गया है। उनका यह भी आरोप है कि आरोपी विदेश भी भाग सकता है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग कि है कि आरोपी शमशेर सिंह को जल्द गिरफ्तार किया जाए। इस संबंध में थाना प्रभारी जयवीर सिंह का कहना है कि शमशेर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी निसिंग नई अनाज मंडी में आढ़त की दुकान चलाता था। वह किसानों व अन्य के साथ लेनदेन करता था। आरोपी अपने जीजा सहित अन्य कई जमींदारों के रुपये लेकर फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed