{"_id":"5bf45023bdec2269332786db","slug":"31542737955-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश के चलते खेत में काम कर रहे व्यक्ति पर चलाई गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिश के चलते खेत में काम कर रहे व्यक्ति पर चलाई गोली
Updated Tue, 20 Nov 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
(करनाल)इंद्री। इंद्री के गांव नंदी खालसा में कुछ अज्ञात लोगों ने एक युवक पर गोली चला दी। इसमें युवक रमेश बुरी तरह से जख्मी हो गया। जख्मी युवक को इलाज के लिये इंद्री अस्पताल लाया गया, हालत गंभीर होने के कारण उसे करनाल रेफर कर दिया गया। गांव नंदी खालसा का युवक रमेश अपने खेतों में काम करने के लिए गया हुआ था। इस दौरान ट्यूबवेल के पास दो अज्ञात व्यक्ति आए और उन्होंने उसको गोली मार दी। घायल युवक रमेश ने बताया कि गोली मारने वाले लड़के कह रहे थे कि सरपंच के साथ झगड़ा करने का तुझे मजा चखाते हैं, यह कह कर उन्होंने उसको गोली मार दी और भाग गए। सरकारी अस्पताल के डॉ. राजेंद्र ने बताया कि युवक के बाएं कंधे पर गोली लगी है। युवक को करनाल रेफर कर दिया है। वहीं, पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने को तैयार नहीं हुई।