{"_id":"5bbcf808867a5528310b1d50","slug":"21539110920-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी सब्जी मंडी में चाकू से गला रेत कर पेंटर युवक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुरानी सब्जी मंडी में चाकू से गला रेत कर पेंटर युवक की हत्या
Updated Wed, 10 Oct 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। पुरानी सब्जी मंडी स्थित फिश मार्केट में सोमवार देर रात 23 वर्षीय एक पेंटर की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सुबह मजदूरों ने खून से लतपत शव देखा तो सनसनी फैल गई। बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और साथ ही एफएसएल टीम को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। इस वारदात के बाद पुरानी सब्जी मंडी में दहशत का माहौल है, क्योंकि अभी तक यही पता नहीं है कि पेंटर की हत्या किसने की और क्यों की? सिटी थाना प्रभारी मोहन लाल का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है और पुरानी सब्जी मंडी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
मृतक के भाई यूपी के जिला रायबरेली के गांव अंबोबन निवासी राकेश ने बताया कि वह महाराणा प्रताप चौक पर किराए के मकान में रहता है। उसका भाई उससे अलग रहता था और वह कभी-कभी उससे काम पर ही मिलता था, हम दोनों ही पेंटर का काम है। कई बार तो उसका भाई सब्जी मंडी में ही सोता था। सुबह तो किसी जानकारी ने उसे बताया कि उसके भाई गणेश (23) की किसी ने हत्या कर दी है और उसका शव पुरानी सब्जी मंडी में पड़ा है। जब वह मौके पर पहुंचा तो उसके भाई का शव खून से लथपथ अवस्था में पड़ा था और उसके गले पर तेजधार हथियार का निशान है। किसी ने उसका गला रेता हुआ था। राकेश ने बताया कि हत्या किसने और क्यों की है, इसके बारे में कोई सुराग नहीं है।
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही हैं
सिटी थाना प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि घटना स्थल पर एक दुकान में लगा हुआ सीसीटीवी कैमरा रात को बंद था। अन्य जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। फिलहाल हत्या करने वालों व कारणों का पता नहीं चल सका है। अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। युवक के गले पर तेजधार के निशान हैं। बदमाशों की तलाश की जा रही है।