फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   नशा नहीं मिलने पर बिगड़ी तबियत, जेल अस्पताल के बरामदे में अपने ही पटके से फंदा लगाकर चुरापोस्ट के बंदी ने दी जान

नशा नहीं मिलने पर बिगड़ी तबियत, जेल अस्पताल के बरामदे में अपने ही पटके से फंदा लगाकर चुरापोस्ट के बंदी ने दी जान

Thu, 31 May 2018 12:40 AM IST
Updated Thu, 31 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
नशा नहीं मिलने पर बिगड़ी तबियत, जेल अस्पताल के बरामदे में अपने ही पटके से फंदा लगाकर चुरापोस्ट के बंदी ने दी जान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। पानीपत पुलिस द्वारा पकड़े गए चुरापोस्त के आरोपी ने करनाल जिला जेल के अस्पताल में अपने ही पटके से फंदा लगाकर जान दे दी। बुधवार को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों का आरोप है कि जिला जेल के कर्मियों की लापरवाही के कारण ही बदोवाल थाना रगंड नगल तहसील बटाला जिला गुरदासपुर पंजाब निवासी 57 वर्षीय अवतार सिंह ने सुसाइड किया है। सदर थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सदर थाना प्रभारी हरजिंद्र सिंह ने बताया कि 25 मई को पानीपत सिटी थाना पुलिस ने अवतार सिंह को 4.790 किलोग्राम चूरापोस्त के साथ गिरफ्तार किया था। अवतार सिंह ट्रक चालक है वह ट्रक डेरा बसी खाली कर पानीपत आ रहा था। 28 मई को आरोपी अवतार सिंह करनाल जिला जेल में शिफ्ट किया गया। वहां नशा न मिलने से उसकी तबीयत बिगड़ गई तो उसे उपचार के लिए जिला जेल के ही अस्पताल में दाखिल किया गया। 29 मई की रात करीब 8 बजे आरोपी अवतार ने अस्पताल के बरामदे में लगे रोशनदान की लोहे की ग्रिल से सिर पर बांधने वाले पटके से फंदा लगाकर जान दे दी।

पानीपत में ही दो दिन पहले हुई है अवतार के दोस्त की मौत
अवतार के भतीजे गुरपिंदर सिंह ने बताया कि उसके चाचा अवतार सिंह की शादी नहीं हुई थी। ट्रक पर उनके साथ उसका दोस्त पंजाब निवासी नरेंद्र भी था। पानीपत पुलिस ने अवतार को तो गिरफ्तार कर लिया। लेकिन नरेंद्र ट्रक पर ही था। उसकी भी दो दिन पहले ट्रक में ही डेड बॉडी मिली थी और ट्रक पानीपत सिटी थाना के सामने खड़ा हुआ था।
विज्ञापन



आरोपी अवतार सिंह 28 मई को जिले में लाया गया था। वह नशे का आदी था। उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे जेल परिसर में ही अस्पताल ले जाया गया तो वहां वह पेशाब करने के बहाने शौचालय की ओर गया था। तो वहां बरामदे में उसने फांसी लगाकर जान दे दी है। जेल कर्मियों को बंदियों व कैदियों पर सख्त नजर रखने के निर्देश दे दिए हैं।-शेर सिंह, एसपी, जिला जेल, करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed