{"_id":"5c8aa996bdec2214046eed9a","slug":"201552591254-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग महिला से सोने को दो चूड़ियां छीनकर फरार हो गए युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुजुर्ग महिला से सोने को दो चूड़ियां छीनकर फरार हो गए युवक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
घरौंडा (करनाल)। शहर के रामनगर मोहल्ले में बाइक पर सवार दो युवकों ने एक बुजुर्ग महिला से छीना झपटी करके सोने की दो चूड़ियां छीनकर फरार हो गए। महिला ने बताया दोनों चूड़ियां पांच तोले की थी। छीना झपटी में महिला घायल हो गई। इसका निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रामनगर निवासी मथरा देवी पत्नी तारा चंद वीरवार को अपने मकान से बाहर चौक पर बैंच पर बैठी हुई थी। उसी समय बाइक पर सवार होकर दो युवक आए और एक युवक महिला के पास बैठकर बातचीत करने लगा। दूसरा युवक बाइक पर ही बैठा रहा। कुछ देर के बाद महिला बेंच से उठकर अपने घर की ओर जाने लगी तो युवक ने उससे सोने की चूड़ियां छीनने लगा। महिला के शोर मचाया, लेकिन युवक महिला की दोनो हाथों की चूड़िया छीनकर फरार हो गए। इससे महिला के दोनो हाथ भी जख्मी हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हुए। परिजनों ने महिला का एक निजी अस्पताल में उपचार कराया और घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना के कारण महिला बुरी तरह से सहमी हुई है। थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि रामनगर मोहल्ले से एक बुजुर्ग महिला से सोने की चूड़ियां छीनने की शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है।