{"_id":"5b09b22c4f1c1ba16e8b4c87","slug":"201527362092-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-14 कॉलेज के समीप छात्र पर किया चाकू से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेक्टर-14 कॉलेज के समीप छात्र पर किया चाकू से हमला
Updated Sun, 27 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। सेक्टर-14 पंडित चिरंजी लाल राजकीय महाविद्यालय के पास एक छात्र पर कुछ युवकों ने चाकू से हमला कर दिया और उसे घायल कर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उससे पहले आसपास के व्यक्ति छात्र को घायल अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंच गए। घायल छात्र का उपचार एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। शामगढ़ निवासी घायल छात्र कुलदीप सिंह ने बताया कि वह जमीन के मामले में डीलर से मिलने आया था जहां पर उसे उसका दोस्त मिल गया, जब वह उसे छोड़ने के लिए कॉलेज में गया और उसे छोडकर वापस आने लगा तो उस पर कॉलेज के ही सेकेंड ईयर में पढ़ने वाले छात्र ने चाकू से हमला कर भाग गया। घायल के पिता गुरचरण सिंह ने बताया कि मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। उधर मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली है कि एक युवक को चाकू मार दिया है। वे अस्पताल में जाकर घायल का बयान लेकर आगामी कार्रवाई अमल में लाएंगे।